Categories: Crime

चिलुआताल इलाके में रेलवे क्रासिंग पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, लखनऊ रेफर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बा निवासी होजरी कारोबारी प्रशांत जायसवाल को बाइक सवार बदमाशों ने सिकटौर रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की दोपहर गोली मार दी। सीने के नीचे गोली से लगने से गंभीर हाल प्रशांत को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक बताते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करके बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि प्रशांत अपने भाई विपिन के साथ कार से घर लौट रहा था। क्रासिंग बंद होने पर कोई सामान लेने के लिए गाड़ी से उतरा। तभी बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने वाले भी नौतनवा के रहने वाले हैं। विपिन का कहना है कि लूट के इरादे से उन्होंने भाई को गोली मारी है। घटना से ऐसा लग रहा है कि बदमाश काफी देर से रेकी कर रहे थे।
महराजगंज जिले के नौतनवा, सरोजनी नगर निवासी श्याम प्रकाश जायसवाल का 25 साल का बेटा प्रशांत जायसवाल अपने भाई विपिन के साथ कार की सर्विसिंग कराने गोरखपुर आया था। दोपहर बाद करीब 2 बजे दोनों नौतनवा लौट रहे थे। विपिन गाड़ी चला रहा था तो प्रशांत बगल में बैठा था। गोरखपुर-सोनौली रोड पर सिक्टौर बाजार में स्थित रेलवे क्रासिंग किसी ट्रेन के आने की वजह हो गया। तभी प्रशांत गाड़ी से उतरकर कोई सामान लेने गया। उसी समय दो बाइक पर सवार चार लोग प्रशांत के पास पहुंचे। उनमें से एक ने तमंचे से प्रशांत के सीने के पास गोली मार दी।

अचानक गोली चलने से लोग दंग रह गए। गोली मारने वाला बदमाश असलहा लहराते हुए अपने एक साथी के साथ गेट के नीचे से बाइक निकालकर बालापार रोड की तरफ फरार हो गया। दूसरी बाइक सवार दो अन्य युवक शहर की तरफ भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया। प्रशांत तीन भाइयों में सबसे छोटा है। घटना की जांच में पुलिस सभी के काल डिटेल खंगाल रही है। एक टीम को नौतनवा भी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

7 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

8 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago