Categories: EntertainmentNews

नए साल की तैयारी: बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, सुरक्षा रहेगी भारी, रास्तों में पुलिस करेगी चेकिंग

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। नए साल पर जश्न में कोई खलल न पड़े इसलिए व्यापक तैयारी की गई है। शहर में सुरक्षा के भारी इंतजाम रहेंगे। बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं हो सकेगा। कोविड- 19 के नियमों की अनदेखी भी भारी पड़ सकती है। 31 दिसम्बर की शाम से एक जनवरी 2021 की देर रात तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी रोकने के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। एन्टी रोमियो दस्ता भी हर जगह नजर रखेगा। सभी थानेदार और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। भीड़- भाड़ को देखते हुए शहरी इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 31 दिसम्बर की सुबह 6 बजे से लेकर 1 जनवरी की रात 3 बजे तक भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी रूट डायवर्ट रहेगा।

यहां से इस तरह होगा आवागमन

1. नौसड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन टीपी नगर, रूस्तमपुर होकर अमर उजाला से तारामण्डल होकर खोराबार बाईपास की तरफ जाएंगे।

2. देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खोराबार बाईपास से अमर उजाला, टीपी नगर से नौसड़ होकर जाएंगे। तथा अपनी आवश्यकतानुसार कूड़ाघाट तिराहे से नन्दानगर, जगदीशपुर कोनी होकर कुशीनगर की ओर जाएंगे।

3. कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कूड़ाघाट तिराहे से खोराबार बाईपास, तारामण्डल, अमर उजाला, टीपी नगर, नौसड़ होकर जाएंगे। तथा अपनी आवश्यकतानुसार जिन भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नही करना है, वे वाहन जगदीशपुर कोनी से ही फोरलेन से जाएंगे।

4. फरेन्दा की ओर से आने वाले भारी वाहन बरगदवा से डायवर्जन किया जाएगा, जो फर्टिलाइजर, करीमनगर, खजान्ची, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुए नौसड़ की तरफ जायेगें।

5. पिपराइच की ओर से आने वाले भारी वाहन पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुये नौसड़ की तरफ जाएंगे।

यहां जाएं परिवार संग मनाएं नया साल
– गुरु गोरक्षनाथ मंदिर
– रामगढ़ ताल का नौकायन
– व्ही पार्क मोहद्दीपुर
– रेल म्यूजियम
– विनोद वन, कुसम्ही बाजार
– कसया, कुशीनगर
– मगहर कबीर चौरा
– बुढ़िया माई मंदिर, कुसम्ही जंगल
– तरकुलहा देवी मंदिर, देवरिया रोड

ये बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी
1. कोरोना की गाइड लाइन्स का पालन करें।
2. शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, जगह-जगह चेकिंग होगी।
3. सड़क पर कोई हुड़दंग ना करें, तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से बचें।
4. भीड़- भाड़ से बचें। कोई अशोभनीय हरकत ना करें।
5. ट्रैफिक नियमों का पालन करें। मस्ती के नाम पर मनमानी भारी पड़ सकती है।
6. सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट ना करें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

4 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

5 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago