Categories: News

Ssp गोरखपुर की पहल: थानों में लगेगी पुलिस चौपाल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले में थानों पर पुलिस की चौपाल लगेगी। पुलिस कप्तान सहित हर अधिकारी पूरी रात थाने पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह तक थाने पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारी वहां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद करेंगे।
इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान खुद भी पूरी रात थाने पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह तक थाने पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारी वहां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चौकीदारो और पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद करेंगे। गोरखपुर जिले के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस व पब्लिक के बीच बढ़ रही दूरियों को मिटाने की एक अनोखी पहल की है। इससे न सिर्फ आम पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा, बल्कि थानों की बदतर कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार की भी उम्मीद है। कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए अब जिले के सभी पुलिस अधिकारी प्रत्येक बुधवार को जिले के किसी एक थाने पर रात गुजारेंगे। इस पहल को “पुलिस चौपाल” का नाम दिया गया है। खास बात यह होगी कि इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान खुद भी पूरी रात पूर्व निर्धारित रोस्टर के मुताबिक थाने पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह तक थाने पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारी वहां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद करेंगे।

थाने का करेंगे निरीक्षण, इलाके में करेंगे गश्त
इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस अधिकारी संबंधित थाने का निरीक्षण और इलाके का भ्रमण करने के साथ ही थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे। इस दौरान पूरी रात अधिकारी क्षेत्रवासियों को मिलने के लिये उपलब्ध रहेंगे और कोई भी किसी भी समय पुलिस अधिकारियों से अब सीधे मिलकर अपनी समस्या बता सकेगा। इस पहल के तहत इलाके की महिलाओं व थाने की महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया जायेगा।

18 अगस्त को लगेगी पुलिस की पहली चौपाल
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि “ पुलिस चौपाल” के तहत पुलिस के राजपत्रित अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को रोस्टर के अनुसार निर्धारित थाने पर रात्रि प्रवास करेंगे। अगले बुधवार यानी कि 18 अगस्त को अधिकारियों का रोस्टर निर्धारित किया जा चुका है। सभी अधिकारी रोस्टर के मुताबिक अपने-अपने निर्धारित थानों पर रा​त्रि विश्राम कर इस पहल को साकार करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इनमें एसएसपी के अलावा सभी एडिशनल एसपी, सीओ शामिल हैं। अधिकारी इस दौरान रात से लेकर अगले दिन सुबह तक थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

इन थानों पर यह अधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास

थाना गगहा- एसएसपी रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना कैंट- एसपी सिटी रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बांसगांव- एसपी साउथ रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना पीपीगंज- एसपी नार्थ रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना चौरी चौरा- एसपी क्राइम रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना गोला- एसपी ट्रैफिक रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बड़हलगंज- एएपी प्रज्ञान रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना तिवारीपुर- एएसपी कार्यालय रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना हरपुर बुदहट- सीओ खजनी रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बेलघाट- सीओ गोला रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना झंगहा- सीओ चौरी चौरा रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना सहजनवा- सीओ कैंपियरगंज रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना शाहपुर- सीओ गोरखनाथ रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना रामगढ़ताल- सीओ कैंट रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना कोतवाली- सीओ कोतवाली रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना खोराबार- एएसपी प्रोटोकॉल रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बेलीपार- सीओ बासगांव रात्रि प्रवास करेंगे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago