Categories: CoronaHealthNational

कोरोना से जिंदगी बचाने की जिद, आक्सीजन के साथ दे रहे भोजन का पैकेट

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शहर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों को आक्सीजन के साथ—साथ भोजन पैकेट उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सेवकों ने सेवा कार्यक्रम शुरू किया है। सेवा कार्यक्रम समित के सदस्य आक्सीजन बिना न जाए जान अभियान के तहत जरूरतमंदों को आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन चार से सात दिनों के लिए मरीजों को निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। समिति के विजय खेमका ने बताया कि स्वयं सेवक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद में निरंतर लगे हुए हैं। जरूरत के अनुसार लोगों को आक्सीजन, बेड, दवा और भोजन पैकेट भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए संस्थान के सदस्यों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जिस पर काल करके संक्रमित मदद ले सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर
विजय खेमका — 07376215100
राजू लुहारिका — 09336774210
दुर्गेश त्रिपाठी — 09695979911
अनुराग — 08009324212

2200 को कराया भोजन, आठ को दिया आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन
सेवा कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी तक आठ मरीजों को आक्सीजन कंस्ट्रेटर, 2200 लोगों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया गया है। सौ अन्य लोगों भी मदद पहुंचाई गई है। इस अभियान में दुर्गेश त्रिपाठी, विजय खेमका, राजू लुहारिका, मुकेश दुआ, आजाद पांडेय, आकाश कुमार गौरव दत्त शुक्ला, अनुराग, संजय, विवेक अस्थाना, दीपक कुमार, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, स्माइल रोटी बैंक भी संस्थान के भोजन के वितरण में योगदान दे रही है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर महानगर में भी कोरोना में आक्सीजन की आवश्यकता महसूस की गई। मार्केट में जरूरी दवाओं का अभाव, अस्पतालों में खाली बेड न होना, मृतकों के दाह संस्कार की जानकारी का अभाव भी सामने आया है। इसलिए स्वयं सेवकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। फोन आने पर भोजन, दवा, खाली बेडों की जानकारी सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। सेवा कार्य में डा. आरपी शुक्ला, डा. स्मिता जायसवाल, विष्णु प्रताप सिंह, अजीत पांडेय, अशोक सिंह, माया गुप्ता, रागिनी श्रीवास्तव, गंगा सागर मनोज गौड़, गौरव राय सहित अन्य लोग सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

4 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

5 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago