Categories: Crime

पिपराइच में बच्चे का अपहरण, एक करोड़ की फिरौती मांगी

Estimated reading time: 0 minutes

घटना से संबंधित वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में छठवीं कक्षा के एक छात्र के अपहरण, उसके पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। रविवार की शाम बच्चे के अपहरण की सूचना पर एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और कई थानों की पुलिस बच्चे की तलाश मेंं जुट गई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। छात्र के साथ खेलने वाले दोस्तों से भी पुलिस ने जानकारी ली है। अपहृत बच्चे के पिता घर पर ही किराना और पान की दुकान चलाते है। आजीविका के लिए प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं।

खेलने निकला बेटा,आया फिरौती का फोन
जंगल ​छत्रधारी, मिश्रौलिया का एक बालक दोपहर में 12 बजे घर से ​खेलने की बात कहकर निकला। दोपहर में वह काफी देर तक घर नहीं लौटा। तीन बजे उसके पिता के मोबाइल पर फोन आया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंजान नंबर से फोन किया। पिता ने बात की तो उसने कहा कि तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए एक करोड़ रुपए का इंतजाम करने की बात कहकर उसने फोन काट दिया। पिता ने दोबारा उसी नंबर पर फोन किया तो वह स्वीच आफ बताने लगा। इसके बाद फिर उसी नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि एक करोड़ का इंतजाम कर लो। लेकिन पिता को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। उसने बेटे की तलाश की।इसके बाद भी जब बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास के लोगों को यह बात बताई। अपने परिचितों से राय मशविरा करके पुलिस को जानकारी दी। छानबीन में पता लगा कि एक साल पहले भी लड़का घर से कहीं भाग गया था। तब उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई। तीन—चार दिन बाद वह ​खुद ही लौट आया था। इस संबंध में एसएसपी डॉक्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि एक बच्चा गायब है। उसके पिता के पास फिरौती के लिए फोन आया था। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago