Categories: News

जानिए गोरखपुर में क्यों बोले रवि किशन, एक ही टाइम में हो जाए भस्म

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सांसद और सुपर स्टार रवि किशन ने कहा कि अगर सब कुछ ऐसे ही चल रहा है तो हम चाहेंगे कि दुनियां खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि मनुष्‍य से कोई गलती हुई है तो भगवान माफ कर दें, लेकिन मनुष्‍य दरिंदा बनता रहेगा, सुधरेगा नहीं तो क्‍या किया जाए। हम तो चाहेंगे कि एक ही टाइम में भस्‍म हो जाए। केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखा खिलाने की घटना से सांसद रवि किशन काफी दुखी हैं। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जन्‍मदिन और विश्‍व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवि किशन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को सख्त सजा मिले। हथिनी की हत्या बड़ा ही जघन्य अपराध है।

पौधरोपण के बाद किया पुस्तक का विमोचन
एसबीआई की प्रशासनिक शाखा पर सांसद ने विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ विश्‍व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। इसके बाद साहित्‍यकार आचार्य नरेन्‍द्र देव की किताब ‘संघम शरणम्’ गच्‍छामि का विमोचन भी किया। सदर सांसद ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्टेट बैंककर्मियों समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि हम प्रकृति के प्रति अपना फर्ज़ निभाएं। हर वर्ष कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगाएं। इस अवसर पर नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि आज विश्‍व पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्‍य है कि हम इस दिशा में अपना योगदान सुनिश्चित करें।पर्यावरण संरक्षण हेतु स्टेट बैंक द्वारा प्रति वर्ष 5000 पेड़ लगाए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक को अपनी भूमिका का विस्तार करते हुए शहर को हरा—भरा रखने में योगदान देना चाहिए। उप महाप्रबंधक पीसी बरोड़ ने स्टेट बैंक के समस्त स्टाफ सदस्‍यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्‍प दोहराते हुए कहा कि स्‍टेट बैंक देश को वित्‍तीय रूप से समृद्ध बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है। ​य​ह जिम्मेदारी निभाते हुए हम एक ओर डिजिटल बैंकिंग को लोकप्रिय बनाकर लोगों को पेपरलेस बैंकिंग की ओर प्रेरित कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ हम पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के प्रति भी पूर्णतः समर्पित हैं।


सदियों में ऐसे त्यागी पुरुष लेते हैं जन्म
गोरक्षपीठाश्वर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सांसद रवि किशन ने बधाई दी। अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। उनके दीर्घायु के लिए दीपक भी प्रज्वलित किया। सांसद रवि किशन ने कहा कि सदियों में ऐसे महापुरुष का जन्म होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है। तभी से उत्तर प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश विकास की गति में अग्रसर है। पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कारण उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हों पर चलकर गोरखपुर की जनता की सेवा में लगा हूं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago