Categories: EntertainmentNews

मुंबई में धनंजय को अंतिम विदाई, मनोज तिवारी- रवि किशन ने जताया दुख, शोक में डूबे भोजपुरी कलाकार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। भोजपुरी फिल्म जगत के संगीतकार धनंजय मिश्र का अंतिम संस्कार मुंबई के मीरा भयंदर में किया गया। गुरुवार की रात उनकी अंत्येष्टि में परिजनों के अलावा भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव, यश मिश्रा, प्रभात सिंह, अवधेश मिश्रा, करण पांडे, अरुण सिंह काका, सतेंद्र सिंह, निर्देशक देव पांडे, प्रेमांशु सिंह और विष्णु शंकर वेलु मौजूद रहे। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र संस्कार मिश्रा ने दिया। धनंजय मिश्रा अपने पीछे दो बेटी, एक बेटा, पत्नी, भाई, माता- पिता सहितभरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 47 साल के धनंजय मिश्रा के निधन पर भोजपुरी मेगा स्टार और उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन, निर्माता अभय सिन्हा, दुर्गा प्रसाद मजूमदार ,निर्देशक रंजन सिंह,सुनील बुबना,महेश पांडे, जगदीश शर्मा, अभिनेता सुरेंद्र पाल, राजकुमार पांडे, संजय पांडे और शशिकांत सिंह ने गहरा दुख जताया। मूलतः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी धनंजय के निधन से यूपी, बिहार और मुंबई में फैला हुआ है। कल्पना पटवारी ने पौधा लगाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

गोरखपुर में कलाकारों ने जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति
धनंजय मिश्र ने ढेर सारी भोजपुरी फिल्मों में संगीत निर्देशन का कार्य किया। फ़िल्म धरती कहे पुकार के, रंगीला बाबू,भोलेशंकर, दारोगा जी चोरी हो गइल, प्यार बीना चैन कहा रे सहित तमाम फिल्मों और एलबम संगीत दिया। तमाम गायक कलाकारों का कैरियर बनाने में अपने संगीत संयोजन के माध्यम से अहम योगदान दिया। धनंजय को इनके संगीत निर्देशन के लिये कई अवॉर्ड भी मिले। इन्होंने महुआ टीवी के माध्यम से तमाम उभरते हुए कलाकारों को सुर संग्राम, सुरीला संगम ,बिरहा दंगल के कार्यक्रमों उनके प्रतिभा के अनुसार अवसर प्रदान कराया। उनको आगे बढ़ने में मदद की। पूर्वांचल फिल्म विकास सोसायटी और शहर के राकेश उपाध्याय, राकेश श्रीवास्तव, प्रभाकर शुक्ल, बृजकिशोर त्रिपाठी, दिवाकर चतुर्वेदी , चेता सिंह, सुनिल सिंह , कृष्णा गुप्ता, सूरज मिश्रा व्यास अखिलेश गुप्ता सहित कलाकारों ने शोक प्रकट किया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago