Categories: CoronaHealthNews

लॉक डाउन: दवा के लिए ना हो परेशान, घर बैठे हो जाएगा इंतजाम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। लॉक डाउन के दौरान किसी तरह की दवा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे दवा उपलब्ध कराने का प्रबंध जिला प्रशासन ने कर दिया है। सदर तहसील के ज्वाइंट मजिट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने आनलाइन दवा मंगाने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार कराया है। इसके जरिए आनलाइन आर्डर करके दवा घर पर मंगाई जा सकती है। लॉक डाउन में पब्लिक की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था उपलब्ध कराने में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अहम भूमिका रही है। उनका मॉडल पूरे देश में लागू कराने की तैयारी है। पीएमओ से उनके मॉडल के संबंध में जानकारी मांगी चुकी है।

24 घंटे का वक्त दीजिए, घर पर दवा लीजिए
आन लाइन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से दो नए पोर्टल लांच किए गए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि दवा की पर्ची जिस पर डॉक्टर ने प्रिसक्रिप्शन लिखा है। उसे व्हाट्सएप पर भेजकर या फोन के जरिए के जरिए बताकर दवा ले सकते हैं। या फिर उसे आनलाइन मेडिसीन पर जाकर आर्डर दे सकते हैं। पोर्टल के जरिए दवा मंगाने पर 5 से 10 फीसदी की छूट भी मिल सकती है। इसके साथ बुक माई किराना नाम से एक नया पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल पर आर्डर करके घर बैठे सामान मंगाने की सुविधा दी जा रही है।

दवा मंगाने के लिए क्या है जरूरी

  1. किसी दवा का आर्डर देने के लिए प्रि​सक्रिप्शन आवश्यक है।
  2. दवा का पूरा स्ट्रिप उपलब्ध कराया जाएगा। एक—दो टेबलेट्स की सुविधा नहीं होगी।
  3. कम से कम 300 रुपए का दवा आर्डर देना होगा। डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
  4. 24 घंटे के भीतर सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। घर बैठे पेमेंट भी कर सकेंगे।

इन मोबाइल नंबरों पर करें संपर्क
पर्चा व्हाट्सएप करें— 8299653652
इन नंबरों पर करें कॉल— 7007940015
9793070081, 8896723204

10 पोर्टल दे रहे किराना का सामान
लॉक डाउन में जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए 10 आनलाइन पोर्टल बनाए गए हैं। इनके जरिए लोगों तक तेल, मसाला, नमक, चीनी, दाल, चावल, आटा सहित अन्य सामान घरों में पहुंच रहा है। मल्टी स्टोर से जुड़े आनलाइन सर्विस पर आर्डर देने के कुछ घंटों के भीतर सामान पहुंचाने के लिए डिलीवरी ब्वाय जा रहे हैं।

ये सावधानी बरतें
होम डिलीवरी में आने वाले सामानों को छूने के पहले हाथों को सेनेटाइजर से सेनेटाइज करें। किसी तरह के इंफेक्शन से बचने के​ लिए सावधानी पूर्वक सामानों को छुए। सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन करें। कोशिश करें कि आनलाइन पेमेंट करें। गैर जरूरी सामानों को निर्धारित अवधि तक घर में कहीं पड़े रहने दें जिससे उस पर चिपका कोरोना वायरस का अपनी आयु पूरी करके खत्म हो जाएगा। धोने लायक चीजों को गर्म पानी से धोएं। सुखाने लायक वस्तुओं को धूप में रखें।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारा सहयोग करें। सदर तहसील आप की सेवा में तत्पर है। आनलाइन वस्तुओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, गोरखपुर सदर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago