Categories: CoronaHealth

लॉक डाउन: घर बैठे लीजिए एम्स गोरखपुर के डॉक्टर की सलाह

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लॉक् डाउन में मरीजों की समस्या दूर करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में टेलीमेडिसीन सुविधा देने की शुरूआत की गई है। एम्स की तरफ से नंबर भी जारी किए गए हैं। लेकिन नंबरों पर उन मरीजों को ही सुविधा मिलेगी जिनका रजिस्ट्रेशन पहले से हैं। नए मरीजों के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इमरजेंसी में भी इन नंबरों से कोई मदद नहीं मिल सकेगी।

आनलाइन ओपीडी का समय निर्धारित
ऐसा नहीं है कि मोबाइल नंबर के जरिए कभी भी सुविधा मिल सकेगी। बल्कि टेलीमेडिसीन के जरिए सोमवार से लेकर शुक्रवार के बीच सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे तक ही डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे। उसी समय पर आने वाली काल पर जानकारी दी जाएगी।

इन नंबर्स पर करें संपर्क
0551-2205501, 0551-2205585

इन विभागों में शुरू की है सुविधा
मनोरोग चिकित्सा विभाग
सामान्य चिकित्सा विभाग
हड्डी रोग विभाग
श्वसन रोग विभाग
नाक, कान, गला रोग विभाग
शिशु रोग विभाग
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
नेत्र एवं चिकित्सा विभाग
त्वचा रोग विभाग
दंत चिकित्सा विभाग
शारीरिक चिकित्सा एंव पुर्नवास विभाग
विकिरण चिकित्सा विभाग
सामुदायिक मेडिसीन एवं फैमिली मेडिसीन विभाग

कैंसर रोगियों के लिए भी हुई व्यवस्था  
गीता वाटिका स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में भी लॉकडाउन की वजह से ओपीडी बंद है। इसलिए मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसीन की सुविधा दी जा रही है। संस्थान के सचिव उमेश कुमार सिंहानियां की तरफ से बताया गया है कि सिर्फ गंभीर मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे तक पंजीकरण होगा। अन्य कैंसर रोगी सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक 9369106142 और 9721526805 नंबर पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं। 

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

11 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

13 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago