Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। लॉक डाउन के बीच आर्थिक संकट से उबरने के लिए पीएफ से पैसे निकाले जा सकते हैं। घर बैठे सुविधा का उपयोग करने के लिए आफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन में उमंग मोबाइल एप डाउनलोड करके आप रुपए निकालने का एप्लीकेशन दे सकते हैं। करीब 20 दिनों के भीतर विभाग की तरफ से एकांउट में रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया जाएगा।
मुश्किल दिनों में काम आएगी रकम
कर्मचारियों की भविष्य निधि की रकम मुसीबत में ही काम आती है। बच्चों की पढ़ाई, शादी और मकान बनवाने जैसी जरूरतों पर लोगों पर पीएफ की रकम खर्च करते हैं। लेकिन लॉक डाउन में आर्थिक संकट खड़ा होने पर भी इसकी मदद ली जा सकती है। लॉक् डाउन में जानकारी के अभाव में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रुपए निकालने के चक्कर में घर से निकले लोगों को पुलिस चेकपोस्ट पर परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इसका अच्छा विकल्प है कि घर बैठे ही पीएफ एकांउट होल्डर रकम का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
डाउनलोड करें उमंग, निकालें रुपए
पीएफ से ऑनलाइन रुपए निकालने के लिए मोबाइल में उमंग एप डाउनलोड करना होगा। इसमें बाद कर्मचारी भविष्य निधि का आप्शन आएगा। इस आप्शन जाकर रेज क्लेम का चुनेंगे। फिर इसमें यूएएन नंबर भरने पर रजिस्ट्रर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को फार्म पर भरना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आनलाइन क्लेम का आप्शन खुल जाएगा। फिर फार्म 19 और 10 सी का चुनाव करके अन्य जानकारी देनी होगी। जांच पूरी होने के बाद आनलाइन एकांउट में रुपए ट्रांसफर हो जाएंगे। इसमें करीब 20 दिन लग सकते हैं।
यह हैं एप के फायदे
एप की मदद से पीएफ आफिस का चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी।
उमंग एप के जरिए घर बैठे पीएफ की रकम निकल जाएगी।
जरूरत पड़ने पर जब चाहें अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
पेेंशन पाने वाले कर्मचारी अपने जिंदा होने का सर्टिफिकेट भी जमा करा सकते हैं।
-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…
- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…
बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…