Categories: CrimeNews

लॉक डाउन: इनकी ​इंसानियत मर गई, इसलिए ले रहे ज्यादा पैसे

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। लॉक डाउन में जनता की समस्याओं को देखते हुए तमाम लोग उनको भोजन—पानी और राशन मुहैया करा हैं। सोशल डिस्टेसिंग पालन कराते हुए सोशल वर्कर, बिजनेसमैन, पुलिस, पालीटिकल पार्टियों से जुड़े लोग हाथ आगे बढ़ाकर सबका सहयोग कर रहे हैं। सरकार भी लॉक डाउन के दौरान जनता को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने की कोशिश में लगी है। रोजाना के इस्तेमाल की सब्जी, मसाला, दाल जैसी जरूरत की वस्तुओं का रेट प्रशासन जारी कर रहा है। लेकिन जहां पर इस तरह की कवायदें चल रही हैं। वहां पर तमाम कारोबारी इंसानियत को भूलकर मुनाफाखोरी में जुटे हैं।

अधिक दाम लेकर कम दे रहे थे राशन
गरीब परिवारों को मिलने वाले फ्री और सामान्य परिवारों को कंट्रोल रेट में दिए जाने वाले राशन के वितरण में मनमानी कर रहे हैं। दो रुपए प्रति किलो गेहूं को चार रुपए में बेच रहे हैं। जिन परिवारों को 20 किलो गेंहू मिलना चाहिए। उनको महज 15 किलो राशन दे रहे हैं। 15 किलो की जगह 10 किलो ही दिया जा रहा है। मिर्जापुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व टीम ने जांच की। दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा था। लोगों ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। जांच टीम को बताया कि दो रुपए की जगह चार रुपए लिया जा रहा था। जबकि निर्धारित वजन से कम अनाज भी कोटेदार दे रहे थे। गड़बड़ी मिलने पर जांच टीम ने दुकान को सील कर दिया। इसके पूर्व जिला प्रशासन की टीम ने तारामंडल रोड पर जीडीए आफिस के सामने एक किराना स्टोर्स को सील किया था।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago