Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जिले में पुलिस का सेवाभाव जारी है। जरूरतमंदों के बीच शनिवार को पुलिस ने भोजन और राशन का वितरण किया। क्राइम ब्रांच की एसओजी टीम के पुलिस कर्मचारियों ने तारामंडल सहित अन्य जगहों पर जनता को खाने का सामान उपलब्ध कराया। इतना ही नहीं, पुलिस ने लावारिस गायों को खाना खिलाया। शनिवार को जिले में विभिन्न जगहों पर पुलिस की अलग—अलग टीमों ने 11 हजार लोगों को भोजन कराया।
मनोज शुक्ला वितरित करा रहे राशन
लॉक डाउन के दौरान पब्लिक की समस्याओं को देखते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने मनोज शुक्ला ने राशन का वितरण शुरू किया। मनोज शुक्ला अपने आवास पर राहत सामग्री तैयार कराकर वितरण के लिए निकल रहे हैं।

बेलीपार एरियाके विभिन्न गांवों में रोजाना उनका पैकेट पहुंच रहा है। सोशल डिस्टेशिंग का पालन करते हुए वह लोगों को राहत मुहैया करा रहे हैं। मनोज ने बताया कि पार्टी की गाइड लाइन है कि पांच करोड़ परिवार के लोगों तक राशन पहुंचाना है। इसलिए सभी लोग जी—जान से जरूरतमंदों तक राशन पहुंचने के कार्य में लगे हैं।


















