Categories: News

लॉक डाउन: गोरखपुर पहुंचे हरियाणा में फंसे मजदूर, सीएम का जताया आभार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। यूपी सीएम योगी आदित्ययनाथ की पहल पर रोडवेज की बसें हरियाणा में फंसे मजदूरों को लेकर गोरखपुर पहुंचीं। सोमवार की सुबह नौ बसों का पहला जत्था गोरखपुर पहुंचा। गोरखपुर में कुल 40 बसें आनी हैं। सहजनवां के मुरारी इंटर कालेज परिसर में बसों से उतरे सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रींनिंग की गई। उनको चाय- नाश्ता कराया गया। सुबह 9-10 बजे से उन्हें भोजन भी दिया गया। सभी को सहजनवां से उनके तहसील मुख्यालयों पर भेजा जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर पहुंचने के बाद सभी को उनके घर के नजदीकी स्कूल में क्वा‍रंटीन किया जाएगा। 14 दिन की अवधि पूरी करने के बाद ही उन्हेंं घर जाने की इजाजत मिलेगी।

बसों के गोरखपुर पहुंचने का सिलसिला रात में ढाई बजे से ही शुरू हो गया था। सोमवार की सुबह आठ बजे तक कुल नौ बसों से 229 मजदूर मुरारी इंटर कालेज पर पहुंच गए थे। इनमें से 75 मजदूर गोरखपुर के हैं। अन्य जिलों कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया के रहने वाले हैं। मुरारी इंटर कालेज पर मजदूरों की स्वास्थ्य जांच और नाश्ता-भोजन कराने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लॉकडाउन के बीच हरियाणा में फंसे इन मजदूरों की दशा खराब हो गई थी। लॉकडाउन की वजह से रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। इसलिए जोखिम में जान डालकर मजदूर पैदल ही घरों को लौट रहे हैं। गोरखपुर लौटने पर मजदूरों ने सीएम योगी का आभार जताया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago