Categories: CoronaHealth

कोरोना अलर्ट: दिल्ली से आया गोरखपुर, जांच में मिला कोरोना पॉजिटिव, हड़कम्प

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। दिल्ली से गोरखपुर लौटे उरुवा एरिया निवासी अधेड़ (49 वर्ष ) के कोरोना पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है। रविवार की शाम उनको मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मरीज को उनके परिजन शाम करीब सात बजे एम्बुलेंस से लेकर पहुंचे। उसकी सांस फूल रही थी। सीने में दर्द की शिकायत थी। वह पहले से बीपी और शुगर के मरीज हैं । उनकी हालत को देखकर डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। गले से लार का नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया।
प्राचार्य ने बताया कि मरीज की हालत को देखते हुए उसके सैम्पल की जांच सीबी नेट मशीन से कराई गई। यह मशीन करीब डेढ़ घंटे में रिपोर्ट देती है। रात करीब 10 बजे रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसकी सूचना फौरन कमिश्नर, डीएम और सीएमओ को दी गई। मरीज के साथ ही परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीज को लेकर उनके परिवारीजन रविवार की सुबह दिल्ली से आए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुगर और बीपी का उपचार चल रहा था। घर पर शाम पांच बजे तबीयत खराब होने पर उनको पीएचसी उरुवा ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल फिर बीआरडी में एडमिट किया गया।

संक्रमित के साथ एंबुलेंस से आए हैं उरुवा के तीन लोग
दिल्ली में मजदूरी करने करने गए अधेड़ की तबीयत चार दिन पहले खराब हुई। उनके साथ दिल्ली में ही उरुवा क्षेत्र के तीन और लोग रहते हैं। साथियों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उनको सीने में दर्द की शिकायत रही। शनिवार को सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। साथियों ने उनको दिल्ली में किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की बजाय गोरखपुर लाने का फैसला किया। साथ में तीनों साथी भी दिल्ली से एम्बुलेंस में लौटे। एम्बुलेंस ने तीनों को उरुवा में उतारा। शाम चार बजे के बाद ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर बेटा अपने पिता को लेकर पीएचसी उरूवा पहुंचा। यहां डॉक्टर आबिद ने उसकी जांच कर जिला अस्पताल रेफर किया। वहां से बीआरडी रेफर कर दिया गया।

गांव के लिए रवाना हुई कोविड-19 टीम
मरीज के पॉजिटिव होने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कमान संभाली। आनन-फानन में कोविड-19 टीम को गांव के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही उरुवा पीएचसी के डॉक्टरों को भी गांव में भेजा गया। पुलिस टीम घर के सदस्यों का ब्योरा जुटाएगी। एम्बुलेंस से लौटे तीनों युवकों की तलाश करेगी। इसके साथ उनके परिवारीजनों को क्वारंटीन करेगी। टीम गांव के तीन किलोमीटर के एरिया को सील कर उसे सैनेटाइज करेगी। मरीज के बेटे से पुलिस ने जानकारी ली है। उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वार्टइन किया गया। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रात भर पुलिस और मेडिकल टीम दौड़भाग करती रही।

दिल्ली से रविवार को लौटे उरुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज शुरू हो गया है। साथ ही वह गांव में किन-किन लोगों से मिला इन सब की जानकारी जुटाई जा रही है। जो लोग संक्रमित के साथ आए थे। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ सभी जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

  • जयंत नार्लीकर, कमिश्नर – गोरखपुर मंडल
Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

View Comments

  • जब तक एम्बुलेंस से भी आने वालों की प्रॉपर चेकिंग नहीं होगी ऐसी दिक्कतों को झेलने के लिये सभी तैयार रहे।

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

13 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

14 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago