Categories: News

माफिया राकेश के भाई, भयहू को बीएसए महराजगंज ने किया बर्खास्त

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले के टॉप 10 बदमाश, देवरिया जेल में बंद माफिया राकेश यादव के भाई और भयहू को महराजगंज के बीएसए ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दोनों पर प्रमाणपत्रों की कूट रचना करके शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का आरोप है। उनके खिलाफ गुलरिहा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। गुलरिहा थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग बीएसए महराजगंज से की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महराजगंज के ​बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राकेश यादव के भाई सत्येंद्र यादव और उसकी पत्नी रेनू यादव के प्रमाणपत्रों में कूट रचना सहित अन्य गड़बड़िया मिलने पर कार्रवाई की है। गुलरिहा पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। जल्द ही कुछ अन्य लोगों का नाम भी इसमें सामने आ सकता है।

महराजगंज के पनियरा में तैनात थे दंपति
महराजगंज जिले के पनियरा ब्लाक में देवीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर सत्येंद्र की तैनात था। उसकी पत्नी रेनू इसी ब्लाक के औरहिया प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका थी। शिकायत सामने आने पर पुलिस ने बीएसए महराजगंज को पत्र भेजा। दोनो के प्रमाण पत्रों की जांच कराने को कहा। बीएसए महराजगंज के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पनियरा में उनके सभी प्रमाण पत्रों की पड़ताल की गई। तब सामने आया कि अभिलेखों में पिता और जनपद का नाम मिटाकर कूट रचना की गई है। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में जहां सत्येंद्र यादव पुत्र राम पसरन बलिया का पता पाया गया. वहीं उनके जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों में सत्येंद्र यादव पुत्र पारसनाथ झुंगियां का पता लिखा गया है। अभिलेखों में कूट रचना करके लाभ लेने के आरोप में सत्येंद्र की सेवा समाप्ति का आदेश बीएसए ने जारी किया। सत्येंद्र की पत्नी रेनू यादव के प्रमाण पत्रों में भी गड़बड़ी मिली। पुलिस की मानें तो नियुक्ति पत्र में भी काफी गड़बडी है। इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने रेनू यादव को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया।

“राकेश यादव के भाई सत्येंद्र, और भाई की पत्नी रेनू ​यादव के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग महराजगंज में जांच हुई है। इसमें फर्जीवाड़ा होने की बात सामने आई है। दोनों को सेवा से बर्खास्त किए जाने के संबंध में बीएसए का लेटर मिला है। दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी है।”

• रवि राय, इंस्पेक्टर, थाना गुलरिहा, गोरखपुर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago