Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से सज चुका है। लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। त्योहारों में निकली पब्लिक की सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस की मुस्तैदी रहेगी। बाजार आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसलिए प्रमुख जगहों पर चार पहिया, टेंपो, रिक्शा सहित अन्य वाहनों के ले जाने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार की सुबह 10 बजे ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू हो जाएगी। दीपावली की रात तक यह डायवर्जन जारी रहेगा।
इन— इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
– गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे।
– मदीना मस्जिद तिराहा से शाहमारूफ मार्ग पर सभी तीन पहिया, चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– बर्फखाना तिराहा से बसंतपुर, घटाघर, लालडिग्गी तक के रास्ते पर तीन पहिया, कार प्रतिबंधित रहेगा।
– सुमेरसागर तिराहा से विजय चौराहा और जटाशंकर से अलीनगर चौराहे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
– अलहदादपुर तिराहा से रायगंज होते हुए घटाघर वाले रास्ते पर कार और तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
– नार्मल टैक्सी स्टैंड से पाडेयहाता हुए घटाघर जाने वाले मार्ग पर भी कार और थ्री व्हीलर प्रतिबंधित रहेंगे।
– कचहरी, शास्त्री चौक से घोषकंपनी चौराहा, रेती, नखास मार्ग पर सिर्फ पैदल और दोपहिया वाहन जाएंगे।
– गणेश चौराहा से विजय चौक, विजय चौक से एडी चौराहा, अलीनगर तक कार, रिक्शा नहीं जाएंगे।
– दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के तीन, चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी।
– कौड़ियहवा मोड़ तिराहा से गोरखनाथ मंदिर, झूलेलाल मंदिर की तरफ लोग दो पहिया से या पैदल जा सकेंगे।
– रोडवेज और प्राइवेट वाहन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, होते हुए बरगदवा चौकी जाएंगे।
– फरेंदा, पीपीगंज से आने वाले वाहनों को बरगदवा तिराहे से खजाची, चार फाटक के रास्ते निकाला जाएगा।
यहां खड़े कीजिए अपने वाहन
– सिटी माल के पास
– सिनेमा रोड पर युनाइटेड टाकीज के सामने
– बिस्मिल पार्क
– कचहरी टाउनहाल का मैदान
सुरक्षा के यह हैं इंतजाम
— सादे कपड़ों में पुलिस की ड्यूटी लगी है। भीड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की तैयारी की गई है।
— सभी चौकी प्रभारी, सिपाही त्योहार खत्म होने तक अपने— अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे।
— घंटाघर, रेती चौक, माया बाजार, गीता प्रेस रोड, आर्यनगर, माया बाजार, असुरन के रास्ते पर पुलिस पिकेट रहेगी।
— सभी जगहों पर हॉक दस्ता के सिपाही गश्त करेंगे। पुलिस की अलग— अलग टीम चिन्हित स्थानों पर रहेगी।
— ज्वेलरी मार्केट, बतरन बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अचानक चेकिंग भी की जाएगी। किसी संदिग्ध के पाए जाने पर पूछताछ होगी।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…