Categories: CoronaHealth

सांसद ने किया पीएचसी का निरीक्षण, कोविड वार्ड के लिए विधायक ने दिए 10 लाख रुपए

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान ने ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी से बात करके उन्होंने कोविड की जांच और वैक्सीनेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि वैक्सीनेशन से कोविड का खतरा कम हो रहा है। अस्पताल परिसर में साफ—सफाई, पीने के पानी, टॉयलेट, सेनीटाइजर सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि जनता की सेवा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। समय से जांच कराकर कोविड मरीजों को उपचार शुरू करने में लापरवाही न की जाए। किसी भी जरूरत पर बेहिचक उनको जानकारी दें. इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. ईश्वरलाल, डॉ. सोहन यादव, फार्मासिस्ट अमरेन्द्र प्रताप सिंह, नर्स नीलम मिश्रा, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा, मुन्नू दुबे, प्रधान शिवकुमार पासवान, आलोक विश्वकर्मा, झंगहा के थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोविड वार्ड के लिए विधायक ने दिए 10 लाख
बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड वार्ड के लिए 10 लाख रुपए दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर उन्होंने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रुपए अवमुक्त करने का अनुमोदन दिया। विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अपग्रेड होने से कोरोना मरीजों को उपचार मिल सकेगा। कौड़ीराम में आक्सीजन की सुविधा से लैस 25 बेड बनाए जा रहे हैं। पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग विधायक ने शासन से कर दी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago