Categories: News

चोरी-लूट करने वाले दोस्तों ने हत्या कर बंधे पर फेंकी लाश, गोरखनाथ पुलिस ने किया पर्दाफाश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नेताजी सुबाष चंद बोस नगर कालोनी के पास बंधे पर मिली लाश बांसगांव इलाके के दोनखर निवासी राहुल सिंह की निकली। टेंपो पर लगा अज्ञात शव का पोस्टर देखकर मामा ने युवक की पहचान की। राहुल की हत्या लूट के पैसे के बंटवारे में हुए विवाद के दौरान हुई थी। उसके साथ ही चोरी और लूट करने वाले बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। नशे में सिर कूंचकर लाश को बंधे के किनारे फेंक गए। गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो कहानी सामने आई। बुधवार को एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में इसकी जानकारी दी। बताया कि लॉक डाउन में राहुल जेल से छूटा था। उस पर वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज थे।

सुबह बंधे पर लाश देखकर पुलिस को दी सूचना
28 अगस्त की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। गोरखनाथ इलाके में लाश फेंककर बदमाश फरार हो गए। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने पोस्टर जारी किया। सोशल मीडिया पर भी फ़ोटो वायरल की गई। थाना पर पहुंचे सुनील चंद ने पुलिस को बताया कि लाश उनके भांजे राहुल की है जो 22 मई को वाहन चोरी के आरोप में जेल से छूटा है। पुलिस ने आगे की जांच की पता लगा कि जेल में मिले अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे ने अपने साथियों संग मिलकर राहुल की हत्या की है। वर्ष 2019 में नाटे कई साल बाद जमानत पर बाहर आया। तभी से वह चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने लगा। लूट की रकम के बटवारे को लेकर विवाद होने पर उसने साथियों संग मिलकर राहुल की हत्या कर दी। लेकिन किस चोरी- लूट में पैसे के बटवारे का विवाद हुआ था। यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
1. अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे पुत्र स्व. अब्दुल समद, निवासी साढ़े छह फ़ीट वाली गली, खूनीपुर कोतवाली।
2. इरफान पुत्र अजहर निवासी अजय नगर भट्ठा कालोनी, थाना गोरखनाथ।
3. सलीम पुत्र शब्बीर अहमद निवासी भिटनी, मदरसा, थाना तिवारीपुर
4. गुलजार पुत्र आलम निवासी भिटनी मदरसा थाना तिवारीपुर।

यहां से हुई गिरफ्तारी
मंगलवार की रात 08. 30 बजे रेलवे लाईन के किनारे डोमखाना, सूर्य विहार कालोनी के पास से पुलिस ने सभी को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। राहुल भी कई मामलों में शामिल रहा है।

“युवक की पहचान होने पर जांच की गई तो आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
– जोगेंद्र कुमार, एसएसपी, गोरखपुर।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago