Categories: CoronaHealthNews

अभी खाएं घर पर बने चाट और पकौड़े, मास्क उतारकर बाहर खाना पड़ सकता है भारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद ठेले-खोमचे पर चाट, फुल्की, बर्गर जैसे फॉस्ट फूड्स बिकने शुरू हो गए हैं। इन दुकानों पर भीड़भाड़ भी लगने लगी है। इन स्थानों पर कुछ भी खाने के लिए भीड़ के बीच में मास्क उतारना पड़ता है। लोग लापरवाही से मास्क उतारकर खूब खा रहे हैं। यह व्यवहार न केवल कोविड का प्रसार करेगा बल्कि अन्य बीमारियों को भी न्यौता देगा। यह कहना है बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आहार परामर्शदाता पद्मिनी शुक्ला का। वह कहती हैं कि यह समय घर में बनीं चीजों का सेवन करने का है। लोगों को फास्ट फूड और जंक फूड के इस्तेमाल की आदत को बदलना होगा और कोविड काल में पौष्टिक भोजन पर जोर देना चाहिए।

पद्मिनी का कहना है कि ठेले-खोमचे पर मास्क उतारकर फॉस्ट फूड का सेवन दो प्रकार से खतरनाक है। एक तो लोगों की भीड़भाड़ में मास्क उतारने से कोविड के फैलने का खतरा रहता है तो दूसरी तरफ शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होती है। कोविड से लड़ाई में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विशेष महत्व है। यह क्षमता तभी विकसित होगी जब घर में दूध, दही, अंडे, दाल, फल, सब्जियों, पनीर का संतुलित सेवन किया जाए। घर में खाने-पीने से कोविड की भी दिक्कत नहीं होगी। अभी रेस्टोरेंट्स को केवल होम डिलेवरी की सुविधा दी गई है। इसके पीछे यही वजह है कि लोग मास्क उतार कर खुले में खाने वाली चीजों का सेवन न करें। इसके विपरीत लोग ठेलों पर भीड़ लगा रहे हैं जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

बच्चों का रखें खास ख्याल
आहार परामर्शदाता पद्मिनी का कहना है कि बच्चों के मामले में तो लापरवाही बिल्कुल न करें। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पौष्टिक भोजन से विकसित होती है। उन्हें किसी प्रकार के फास्ट फूड का सेवन न करने दें। उन्हें घर में बना पौष्टिक भोजन दें और योग और व्यायाम की आदत विकसित करवाएं। कोविड से बचने और अपने पाल्यों को बचाए रखने के लिए व्यवहार परिवर्तन ही सबसे सशक्त विकल्प है।

इन 10 नियमों का करें पालन, दूर रहेगा खतरा
• दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।
• हाथों को बार-बार साबुन पानी से धुलें।
• साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
• हाथों से नाक, मुंह और आंख को न छुएं।
• भीड़भाड़ से लौटें तो स्नान अवश्य करें।
• खांसते-छींकते समय रूमाल, टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
• सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
• किसी तरह का नशा ना करें।
• टीका अवश्य लगवाएं।
• नाखून में मैल न जमा होने दें।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago