गिफ्ट बास्केट से और मजबूत होगी ओडीओपी की ब्रांडिंग

Estimated reading time: 1 minute

– राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से दी जाएगी ओडीओपी की अनुपम भेंट

– गिफ्ट बास्केट से और मजबूत होगी ओडीओपी की ब्रांडिंग

– दिवाली के खास मद्देनजर बेमिसाल है टेराकोटा का यह गिफ्ट हैंपर
– त्योहार के नज़रिए से उल्लास बढ़ाने वाला हर जरूरी उत्पाद शामिल है ओडीओपी बास्केट में

• रीतेश मिश्र

गोरखपुर। गोरखपुर का नायाब टेराकोटा, सिद्धार्थनगर का खुश्बू व मिठास का प्राकृतिक संगम कालानमक चावल, बनारस के मशहूर सिल्क का स्टोल, विश्व विख्यात लखनवी चिकन का कुर्ता, मुज्जफरनगर के गुड़ की सोंधी मिठास, सहारनपुर का बेमिसाल वुडेन क्राफ्ट, कन्नौज का इत्र, प्रतापगढ़ का औषधीय गुणों का खजाना यानी आंवला, चंदौली की जरी जरदोजी, मुरादाबाद का ब्रास बाउल…. गिनते गिनते थक जाएंगे जनाब। लेकिन, उत्तर प्रदेश के हर जिले के अपने खास उत्पाद की फेहरिस्त नहीं थमने वाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना से इन उत्पादों को न केवल लोकल से ग्लोबल बना दिया है बल्कि इससे जुड़े शिल्पकारों व कामगारों की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ कर दिया है। इस दिवाली ओडीओपी के उत्पादों की ब्रांडिंग और मजबूत होने जा रही है। योगी सरकार की ओर से ओडीओपी गिफ्ट बास्केट तैयार कराया गया है जिसमें इन अनुपम उत्पादों को एक पैकेजिंग में समाहित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों समेत चुनिंदा शख्सियतों को उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

इस गिफ्ट बास्केट के जरिये राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष व्यक्तित्व तथा अन्य प्रदेशों के मानिंद महानुभाव भी यूपी के ओडीओपी उत्पादों की नैसर्गिक खासियत और गुणवत्ता से रूबरू होंगे। खास तौर पर दिवाली के लिए तैयार हो रहे ओडीओपी गिफ्ट बास्केट में पूजा के लिए पूरे विश्व में अपने तरह के अनूठे, मिट्टी से बने टेराकोटा शिल्प की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति व दीये हैं। पकवान बनाने को गौतमबुद्ध की धरा सिद्धार्थनगर का कालानमक चावल है तो मिठाई के रूप में, मुजफ्फरनगर का गुड़ और औषधीय फल के रूप में प्रतापगढ़ का आंवला। त्योहार है तो नए कपड़े भी तो होने चाहिए। इसके लिए इस गिफ्ट हैंपर में पुरुष के लिए लखनऊ के चिकन का कुर्ता तो महिला के लिए वाराणसी की सिल्क का स्टोल रखा गया है। इन कपड़ों को भीनी खुश्बू में सराबोर करने को कन्नौज का इत्र भी है। पकवान परोसने को मुरादाबाद का ब्रास बाउल, दस्तरख्वान सजाने को आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी का फूलदान और आगरा के मार्बल का टी कोस्टर भी इस बास्केट की खासियत बढ़ा रहा है। और हां, प्रयागराज के बास्केट में तैयार इस हैंपर में घर की साज सज्जा को चार चांद लगाने की सहारनपुर के लकड़ी के पेन स्टैंड व चंदौली के जरी जरदोजी की डिजाइन को कैसे भूला जा सकता है। कुल मिलाकर यह त्योहारी उपहार का ऐसा कंप्लीट पैकेज है जो विविधता व गुणवत्ता के लिहाज से बेमिसाल है। और तो और इस ओडीओपी गिफ्ट बास्केट की पैकेजिंग मल्टीनेशनल कंपनियों की त्योहारी तैयारी को भी मात देने वाली है।

यह ओडीओपी उत्पाद शामिल हैं गिफ्ट बास्केट में
गोरखपुर टेराकोटा शिल्प के गणेश लक्ष्मी व दीये
सिद्धार्थनगर कालानमक चावल
लखनऊ चिकन का कुर्ता
वाराणसी सिल्क का स्टोल
मुरादाबाद ब्रास बाउल
आगरा मार्बल का टी कोस्टर
आजमगढ़ ब्लैक पॉटरी का फूलदान
सहारनपुर लकड़ी का पेन स्टैंड
प्रतापगढ़ आंवला
कन्नौज इत्र
मुजफ्फरनगर गुड़
चंदौली जरी जरदोजी से बना डिजाइन
बास्केट प्रयागराज

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago