Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के लल्ला चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश सूरज साहनी के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूछताछ के आधार पर उसकी साथी की पहचान कर तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि शाम में झरना टोला के पास सुमन नाम की जिस महिला से चेन लूट की वारदात हुई थी उसे सूरज ने ही अंजाम दिया था। इसके बाद से सोने की चेन, बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद कर लिया गया है।
पुलिस को देखकर भागा बदमाश, चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक, झरना टोला में लूट की वारदात होने के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। रात में बदमाशों के आने की सूचना पर शाहपुर इंस्पेक्टर आनंद पुलिस टीम के साथ कौवाबाग के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखते ही बदमाश भगाने लगे और आगे पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दीपक सिंह चेकिंग कर रहे थे। बदमाश एक बार फिर चौकी के पास से आगे भागे और पुलिस पीछे पड़ गई। आगे मोहनापुर लल्ला चौराहे से मुड़कर बदमाश भागने की कोशिश किए तभी उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें सूरज साहनी के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को सतर्कता के साथ गिरफ्तार कर लिया और फिर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि फरार बदमाश के बारे में जानकारी हुई है, उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। इसके पास से लूट की चेन, तमंचा, बाइक बरामद कर लिया गया है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…