Categories: NewsPoliticsUp

चैंबर आफ टेक्सटाइल के अध्यक्ष बने राजेश नेभानी, पूर्वांचल में मजबूत होगा संगठन

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। थोक के साथ ही फुटकर और रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए दीपावली के दिन गुरुवार को चैंबर आफ टेक्सटाइल (सीओटी) का गठन किया गया। सीओटी के अध्यक्ष राजेश नेभानी बनाए गए हैं। संगठन के उपाध्यक्ष मनीष सर्राफ, महामंत्री संजय अग्रवाल, सचिव राहुल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनूप गोयल चुने गए। गीता प्रेस रोड स्थित कालीबाड़ी मंदिर में संगठन की पहली बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि प्रदेश के कपड़ा व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए काफी समय से एक संगठन की जरूरत महसूस हो रही थी। अभी थोक वस्त्र विक्रेताओं के हक की लड़ाई को हम मजबूती से लड़ रहे हैं। इसका परिणाम है कि बाजार में व्यापारियों का शोषण पूरी तरह ​थम गया है।

उत्पादक करते शोषण, दबा दी जाती है आवाज
सरकारी व्यवस्था के तहत जांच की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ होती है। लेकिन फुटकर कपड़ा व्यापारी और रेडीमेड कपड़ा विक्रेताओं की कई समस्याएं हैं। संगठन न होने के कारण इन व्यापारियों का न सिर्फ उत्पादक शोषण करते हैं। वरन स्थानीय स्तर पर भी कई बार उनकी आवाज को दबा दिया जाता है। चैंबर आफ टेक्सटाइल का गठन हर तरह के कपड़ा विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है। जल्द ही सभी जिलों में संगठन का विस्तार कर कपड़ा व्यापारियों को इससे जोड़ा जाएगा। पहले चरण में पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठन विस्तार की रणनीति बना ली गई है। बैठक में बालकृष्ण रूंगटा, शिवम दास, नितिन नेभानी, सुशील कपूर, दिलीप मल्होत्रा, अजय सिंह, मनोज कश्यप, रोहित आदि मौजूद रहे।

जीएसटी कम करने का बनाएंगे दबाव
राजेश नेभानी ने कहा कि कपड़े पर जीएसटी काफी देना पड़ रहा है। इससे कपड़े का रेट काफी बढ़ गया है। संगठन का विस्तार होने के साथ ही कपड़े पर जीएसटी कम करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। संगठन मजबूत होगा तो हमारी हर जायज मांग सरकार को माननी ही पड़ेगी। थोक वस्त्र वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे राजेश नेभानी समाजसेवा के लिए आगे रहते हैं। माया सिने प्लेक्स के सामने हर हफ्ते लंगर आयोजित करने, कोतवाली इलाके में मिलने वाली लावारिस लाशों के दाह संस्कार कराने, जरूरतमंदों की मदद करने सहित कई कार्य करके राजेश नेभानी सिंधी समाज के लिए नजीर बने हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

10 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago