Categories: CrimeNews

मोहद्दीपुर के डॉक्टर को फोनकर मांगी दो करोड़ रंगदारी

Estimated reading time: 1 minute

– रविवार की शाम डाक्टर शशिकांत दीक्षित के पास आया फोन
– मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जांच,आरोपित की तलाश

गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित टाइमनियर हास्पिटल के संचालक डॉक्टर शशिकांत दीक्षित को फोन करके बदमाश ने दो करोड़ रुपए रंगदारी मांगी है। जानमाल की धमकी से सहमे डॉक्टर ने मोबाइल नंबर के आधार पर शशांक मिश्रा नाम के युवक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
रविवार की शाम छह बजे डॉक्टर शशिकांत दीक्षित ने एसएसपी को सूचना दी। बताया कि रविवार शाम 5 बजकर 41मिनट पर और 5 बजकर 44 मिनट पर उनके पास काल आई। फोन करने वाले ने आधी रात तक दो करोड़ रुपए देने को कहा।

डॉक्टर से रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद और क्राइम ब्रांच की टीम टाइमनियर हास्पिटल पहुंच गई जिस नंबर से फोन आया था उसके बारे में छानबीन करने पर पता चला कि मोहद्दीपुर के रहने वाले शशांक मिश्रा का है। सेमराराजे सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर निवासी शशांक के मरीज की मौत हॉस्पिटल में हो गई थी। इस बात को लेकर बवाल होने पर डॉक्टर ने केस दर्ज कराया था।

“तहरीर के आधार पर नामजद के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शशांक मिश्रा नाम के युवक से डॉक्टर का पहले से विवाद चल रहा है। डाक्टर और उनके परिवार को सुरक्षा दी गई है।”
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago