Categories: Crime

घर से भागे, मां ने की अपहरण की शिकायत, थाने में हुई शादी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। तिवारीपुर, माधोपुर में रहने वाले प्रेमी युगल ने तीन दिन पहले घर से भागकर वाराणसी में शादी कर ली। युवती की मां ने थाने पहुंच अपहरण की तहरीर दे दी। थानेदार ने युवक को फोन किया तो रविवार सुबह वह अपनी प्रेमिका के साथ थाने पहुंच गया। बालिग होने की बात कहते हुए उसने शादी का प्रमाण पत्र दिखाया। थानेदार के समझाने पर युवक और युवती के घरवाले भी मान गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों की विदाई हुई।
माधोपुर की रहने वाली मंजू देवी ने शनिवार को तिवारीपुर थाने पहुंच बेटी का अपहरण की सूचना दी। पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला राम गोपाल साहनी उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। मां ने बेटी संग किसी अनहोनी की आशंका भी जताई। तिवारीपुर थानेदार सत्यप्रकाश सिंह ने सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता लगा कि युवती वाराणसी में है। फोन करने पर उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। थानेदार के बुलाने पर रविवार को प्रेमी युगल थाने पहुंचे गए। थानेदार के समझाने पर दोनों के घरवाले, रिश्तेदार भी शादी के लिए तैयार हो गए। रामगोपाल के पिता ने लड़की को अपनी बहू मान लिया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago