Categories: Crime

खोराबार थाने में ‘हाथापाई’ पार्टी, 6 पुलिस वाले सस्पेंड, इंस्पेक्टर की विभागीय जांच शुरू

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। खोराबार थाना के दरोगा रामशरण पाल की रिटायरमेंट पार्टी में रविवार की रात दरोगा और सिपाही आपस मे भिड़ गए। बताया जाता है कि जातिगत टिप्पणी को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद एक- दूसरे को देख लेने की नौबत आ गई। बात बढ़ने पर दरोगाओं ने भी तेवर दिखाया। मारपीट में एक सिपाही भी घायल हो गया। मामले की जानकारी होने पर डीआईजी / एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सीओ कैंट से जांच कराई। इस मामले में 6 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

रविवार की रात बुलाई पार्टी, कहासुनी में बिगड़ी बात
खोराबार थाने में तैनात दरोगा रामशरण पाल 31 जनवरी को सेवानिवृत्‍त हुए थे। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात में विदाई पार्टी रखी। इसकी जिम्मेदारी एक ठेकेदार ने उठाई। उसने भव्य इंतजाम किया। भोजन करने के दौरान जातिगत टिप्पणी को लेकर एक दरोगा और सिपाही के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौच से बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद थाने के ड्राइवर और अन्य दरोगा भी इसमें शामिल हो गए। जमकर मारपीट की। थाना परिसर में मारपीट की बात अगल- बगल के लोगों को हो गई। पार्टी में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने की सूचना मिलते ही थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी पहुंच गए। बीच- बचाव कर मामले की जानकारी थानेदार को दी। थानेदार ने मामला दबाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि इसकी जानकारी डीआईजी / एसएसपी को भी हो गई। किसी ने उनके पास वीडियो भी भेज दिया।

सफाई देने गए थानेदार को लगाई कड़ी फटकार
घटना को लेकर उन्होंने सोमवार की सुबह थानेदार को फटकार भी लगाई। दोपहर में सफाई देने और माफी मांगने के लिए वह पुलिस कार्यालय पहुंचे तो ने एसएसपी ने लौटा दिया। इस मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा अश्विनी कुमार चौबे, दिनेश कुमार यादव, रविसेन यादव, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी मुकेश यादव और आरक्षी चालक राजेश यादव को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन प्रभारी की विभागों जांच के निर्देश दिए। इस मामले में इंस्पेक्टर पर भी गाज गिर सकती है। इस बात की चर्चा भी होती रही।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

11 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

12 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago