Categories: Crime

सूर्य विहार में रहने वाली महिला गैंगेस्टर के घर बर्थडे पार्टी में चली गोली, दो युवक घायल

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जेल से जमानत पर छूटी गैंगेस्टर गीता तिवारी के सूर्य विहार कालोनी स्थित मकान पर बर्थडे पार्टी में गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। घटना शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े 11 बजे रात में हुई। गोली चलने से मोहल्ले में अफरा—तफरी मच गई। दोनों युवकों नीतिश (34) और मोहम्मद आमिर (30) को साथियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। तब घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई। पार्टी में शामिल कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल नीतिश को डॉक्टरों ने रात में ही लखनऊ रेफर कर दिया था। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

पार्टी में जुटे थे कई बदमाश, अचानक चला दी गोली

तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार कॉलोनी में गैंगेस्टर गीता तिवारी रहती है। वह 20 अक्टूबर को जेल से जमानत पर छूटकर आई है। शुक्रवार को नतिनी का जन्मदिन था। इसलिए उसने अपने घर पर पार्टी बुलाई। गीता के साथ फाइली रहे कई बदमाश भी पहुंचे। रात में सबने खाया—पीया और डीजे पर डांस किया। रात में करीब साढ़े 11 बजे डांस के दौरान किसी बात को लेकर वहां पर विवाद हुआ। इसके बाद तमंचे से ताबड़तोड़ गोली चली। फायरिंग में नीतिश और आमिर घायल हो गए। उनको गाड़ियों में लादकर साथी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। गोली से घायल होने की बात सामने आने पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा थाना की पुलिस तत्काल इमरजेंसी में पहुंची। फिर सभी अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद तिवारीपुर पुलिस भी हरकत में आई। रात एक बजे एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जस्सू जायसवाल, सीरिंज सोनकर, छोटू कुरैशी और दोनों घायल साथ में पार्टी में गए थे। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago