Categories: EducationNews

“मुस्कुराइए, आप गोरखपुर में हैं” : अब कैसे मुस्कुरा रहा गोरखपुर शहर, पढ़ेगा पूरा देश

Estimated reading time: 1 minute

– सीएम योगी ने गत दिनों किया था विमोचन, अब देश के सभी बड़े नगरीय निकायों में भेजने की तैयारी

गोरखपुर। गोरखपुर की विकास गाथा बुकलेट के रूप में पूरे देश में पहुंचेगी। सीएम सिटी में पहले से मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों के साथ नए विकास कार्यों का अनूठा संयोजन इस बुकलेट में किया गया है। बुकलेट तैयार कराया है नगर निगम गोरखपुर ने और नाम दिया है, ”मुस्कुराइए, आप गोरखपुर में हैं।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 29 दिसम्बर को इस बुकलेट का विमोचन किया था। अब उनकी सहमति के बाद गोरखपुर के महापौर इसे देश के सभी बड़े नगरीय निकायों में भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।

सीएम ने किया विमोचन, बुकलेट में विकास गाथा
नगर निगम की तरफ से सीएम के हाथों विमोचित कराए गए बुकलेट में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बने के बाद गोरखपुर महानगर में विकास की तीव्रतम रफ्तार को सचित्र संकलित किया गया है। इसमें बीते करीब पांच साल के विकास कार्यों को ब्यौरा तो है ही, पहले से देश-दुनिया में पहचान रखने वाली विरासत-अमिट धरोहरों के बारे में भी जानकारी को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। मसलन, इसमें ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर समेत सभी प्राचीन धार्मिक स्थलों, विश्व प्रसिद्ध गीतप्रेस, गीता वाटिका, सोने-चांदी के ताजिये वाले इमामबाड़े के साथ मुस्लिम, सिख, जैन, इसाई समाज की महानगर में मौजूद विरासत को सहेजा गया है।

इसके साथ ही सीएम योगी की अगुवाई में महानगीय विकास के रूप में जो बदलाव आया है, उसे भी बुकलेट में सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। खाद कारखाना, एम्स, बीआरडी मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक प्रेक्षागृह, सौंदर्यीकृत रामगढताल, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चिड़ियाघर, शानदार एयर कनेक्टिविटी, मजबूत रोड कनेक्टिविटी, राप्ती नदी पर गुरु गोरक्षनाथ घाट-रामघाट, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जैसे अनेकानेक कार्य उद्यम, चिकित्सा, ज्ञान, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, मनोरंजन व पर्यटन के क्षेत्र में हुए हैं।

टूरिस्ट को गाइड करेगी बुक

गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल का कहना है कि शहर और बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए इस बुकलेट को एक गाइड के रूप में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद इस बुकलेट को अब देश के सभी नगर निगमों और नगर महापालिकाओं में भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि महानगर में हुए विकास कार्य अन्य निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago