Categories: EntertainmentUp

एसएसपी ने गाया ……..बलम तरसे, पुलिस लाइन में जमकर रंग बरसे

Estimated reading time: 1 minute

पुलिस की होली में जमकर हुई मस्ती।

गोरखपुर। होली की मस्ती का दौर हो और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की फ़िल्म “सिलसिला” का वो मशहूर गाना “रंग बरसे भिंगें चुनरवाली” ना गाया जाए तो मौसम और मिजाज के साथ बेईमानी होगी। माहौल था बुधवार को लाइन में पुलिस की होली का जहां अफसर से लेकर सिपाही तक एक ही रंग में रंगे नजर आए।

लग रहा है कुछ ज़्यादा ही चढ़ गई।

दो दिन की ड्यूटी से फुर्सत पाकर पुलिस- प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी होली की मस्ती में खूब झूमे। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने “रंग बरसे भिंगें चुनरवाली” गाकर पूरी महफ़िल लूट ली। कोरोना के ख़ौफ़ को मात देकर पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर बधाई दी।

कप्तान साहब! थोड़ा ही लगवा लो यार।

पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीआईजी राजेश मोदक, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ सहित अन्य ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता के गाने पर अफसर और कर्मचारी खूब झूमे। आरआई उमेश दुबे ने भी अपने गीत का जलवा बिखेरा।

जोगी रा सरा रर रर।

होली के सकुशल निपटने पर अधिकारियों ने फोर्स का आभार जताया। इस अवसर पर ट्रेनी आईपीएस विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, जेल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर रामधनी, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी एलआईयू जगदीश सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली बीपी सिंह, सभी इंस्पेक्टर और थानेदार मौजूद रहे। (बुरा ना मानो होली है)

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago