Categories: Crime

होटल में दवा कारोबारियों ने लूटी थी युवती की लाज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड के होटल में शाहपुर की रहने वाली युवती के साथ दवा कारोबारियों ने गैंग रेप किया था। शनिवार की भोर में युवती की तहरीर पर दो अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन हुई तो हकीकत सामने आई। होटल की लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लगा कि हेलमेट पहने एक युवक के साथ लड़की लिफ्ट से कमरे तक पहुंची। कमरा नंबर 108 में पहले से ही कोई ठहरा हुआ था। दोनों ने होटल में युवती संग रेप किया। फुटेज और सीडीआर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार की शाम तक घटना के आरोपित गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

यह हुई थी घटना, ऐसे मिला सुराग
शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती शाहपुर एरिया की युवती ने दो सिपाहियों पर रेप का आरोप लगाया। मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। रात में 12 बजे पुलिस ने घटनास्थल की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की भोर में पुलिस ने सीन री-क्रिएशन के जरिए घटनास्थल को तलाश लिया। स्टेशन रोड के होटल में पीड़िता को पुलिस साथ ले गई। गोरखनाथ से रात में ही उन रास्तों से होते हुए लड़की को रेलवे स्टेशन रोड पर लाया गया। युवती को पहले वह स्थान याद नहीं आ रहा था। पुलिस ने उस जगह के बारे में पूछा जहां से उसने घर जाने के लिए ऑटो पकड़ा था। वहीं से पुलिस टीम सड़क के किनारे होटलों को दिखाकर पहचान कराने की कोशिश करने लगी। भोर में करीब तीन बजे उसने होटल की पहचान की। पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की।

सिक्योरिटी गार्ड राकेश ने पुलिस को बताया कि बाइक से एक युवक के साथ वह आई थी। वह युवक हेलमेट पहने था। होटल का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि तीन मंजिला होटल के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में युवक के साथ वह लिफ्ट से गई थी। लिफ्ट के अंदर युवक ने उसे दो बार चूमा भी था। युवती के बताने के अनुसार वह उसे 108 नम्बर कमरे में ले गया। रात में पौने 12 बजे युवती को लेकर वह बाहर भी निकल गया था। सीढ़ियों से उतरते समय का फुटेज दिख रहा है।

अक्सर आता- जाता था दवा कारोबारी
होटल के रजिस्टर से जांच के बाद पता चला कि गुरुवार की शाम 7.30 बजे वाराणसी के रहने वाले एक व्यक्ति ने रूम बुक कराया था। बुकिंग में लगाए गए आईडी प्रूफ से उसके बारे में जानकारी मिली। वह इस होटल में अक्सर ठहरता है। क्लू मिलने पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई वाराणसी के दवा कारोबारी के आधार कार्ड की कॉपी मिलने पर पुलिस ने दूसरे( हेलमेट वाले का) का पता लगा लिया। तब सामने आया कि गोरखनाथ से उनकी बाइक पर बैठकर युवती होटल पहुंची थी। युवती और दोनों के बीच में पहले से कोई जान पहचान नहीं है। वह जब पैदल आ रही थी। तभी दोनों से उससे मिल गए। राह चलते बातचीत होने पर उसे कमरे में ले जाने के लिए राजी कर लिया। 1 घंटे होटल में रहने के बाद वहां से निकल गई। यहां बता दें कि युवती ने यह भी आरोप लगाया था कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया। जान माल की धमकी देकर दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। युवती संग हुई घटना से राजनीतिक दल सक्रिय हो गए। इसलिए पुलिस को काफी तेजी दिखानी पड़ी। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया घटना में पुलिस वाले शामिल नहीं थे। जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago