Categories: Education

प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को बना दिया गुलाम- ओमप्रकाश बागी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ एवं प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को बरगदवा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोरखपुर – फैजाबाद मंडल के सभी जिलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश बागी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, माध्यमिक शिक्षा में गैर बराबरी का मॉनदण्ड अपना रही है। कठिन परिश्रम करके माध्यमिक शिक्षा को बुलंदी तक पहुंचाने वाले प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारियों के पदों का सृजन ना करके सरकार ने शिक्षकों को गुलाम बना दिया है। जो बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश का मान- सम्मान बढ़ा रहा है, वही शिक्षक अभाव के कारण अपनी रोजमर्रा की चीजों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा। शिक्षकों आवाज विधान परिषद में गूंजे , इसके लिए संघ ने गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के रूप डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार यादव को मजबूती से खड़ा किया है।

बागी ने आगे कहा कि आजादी के बाद शिक्षक विधान परिषद में पहुँचने वाले लोगों ने सरकार से मिलकर ऐसा कानून बना दिया है जिससे शिक्षक- प्रिंसिपल और कर्मचारी मूल कार्य करते हुए भी शिक्षक नहीं कहला पा रहे हैं। बागी ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार यादव को जिताकर सदन में भेजें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस सिंह ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य गुलाब चंद यादव ने किया ।सम्मेलन को सत्येंद्र त्रिपाठी, अखिलेश यादव, सीपी सिंह, डॉक्टर वेद प्रकाश, पुरुषोत्तम शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, विनोद चंद यादव, रमजान अली, इंद्रसेन चौधरी, उमेश चंद यादव,बराजेंद्र यादव, प्रद्युम्न कुमार यादव ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर 100 शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन में राजकुमार, सौम्या यादव, मिन्नत गोरखपुरी, कुंवर विनम्र, सलीम, मुस्तफा, गौरी त्रिपाठी, सलीम ताबीज, मीनाक्षी शुक्ला, शिवांगी पाठक और हम्मान ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शैलेंद्र यादव, राज नारायण द्विवेदी, प्रदीप यादव, सतीश यादव, विशाल यादव, संदीप दुबे, देवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वीर बहादुर यादव, रमेश गुप्ता, संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago