Categories: CrimeNews

अमेरिका से किया ट्वीट, गोरखपुर में लाइन हाजिर हुए चौकी इंचार्ज

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। अमेरिका में ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे धावक हरिकेश मौर्या के बड़े भाई बृजेश मौर्या की पिटाई और उनके पिता संग ब​दसलूकी पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। पिता और भाई संग पुलिस चौकी में खराब व्यवहार की शिकायत धावक हरिकेश मौर्या ने ट्वीट करके की। आनलाइन शिकायत मिलते ही एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने सोनबरसा बाजार चौकी इंचार्ज विशाल शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया। पिटाई के आरोपों को लेकर विभागीय जांच का निर्देश सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा को दिया।

रुपए के लेनदेन के विवाद में दी छिनैती की सूचना
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के अंतर्राष्ट्रीय धावक हरिकेश मौर्या अमेरिका में ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को उनके भाई बृजेश मौर्या किसी काम से पिपराइच के बेलाकांटा की तरफ गए थे। तभी उन्होंनें पुलिस को सूचना दी। बताया कि दो बाइक सवार छह लोगों ने उनकी बाइक छीन ली है। घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में है। यह जानकारी न होने से उन्होंने तत्काल चौरीचौरा पुलिस को अवगत कराया। सोनबरसा चौकी पर पहुंचकर उन्होंने बाइक छीनने वालों का नाम भी बताया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक छिनैती का मामला नहीं है।

झूठी सूचना देने से नाराज होकर चौकी में की पिटाई
रुपए के लेनदेन के विवाद में बृजेश ने पुलिस को गलत सूचना दी है। आरोप है इससे नाराज होकर पुलिस चौकी में पुलिस ने बृजेश को पीट दिया। इसकी जानकारी बृजेश के पिता विश्वनाथ मौर्या को हुई। उन्होंने बेटे की पिटाई के बारे में एसएसपी को बताया। प्रदेश सरकार के एक मंत्री को मामले से अवगत कराया कि उनके बेटे की पुलिस चौकी में पिटाई हो रही है। इस मामले की जानकारी बृजेश के बड़े भाई हरिकेश को हुई तो उन्होंने अमेरिका से ट्वीट किया। अमेरिका से ट्वीट होने पर अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी ने तत्काल चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। हालांकि सोनबरसा चौकी प्रभारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए गलत ढंग से शिकायत करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि चौरीचौरा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हरिकेश मौर्या केन्या, नाइजेरिया सहित कई देशों के मैराथन में शामिल हो चुके हैं। स्थानीय लोग उनको अपने क्षेत्र का गौरव मानते हैं। उनके ​परिवार के सदस्यों का लोग सम्मान करते हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago