Categories: NationalNewsPolitics

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- पहले की सरकारों में रेप करने वालों को कहा जाता था, युवा हैं गलती हो गई; अब महिलाएं सिर उठाकर बेखौफ चल रहीं

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ का चुनावी क्षेत्र है। जैसा वातावरण है, उसके हिसाब से ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मेरा अनुरोध है कि पिछले पांच वर्षों में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का जो दृश्य रहा, उसकी तुलना 2017 से पहले के पांच साल से जरूर करें। उस समय की समाजवादी सरकार को लेकर किस तरह की टिप्पणियां होती थीं, उसके बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। माफिया और गुंडा सरकार के नाम से वे चर्चित थे। सबसे अधिक शर्मनाक बात तो यह है कि कहा जाता था कि बहु बेटियों की खिल्ली उड़ाने वाली सरकार है। इन्हीं की पार्टी के एक नेता ने रेप के मामले में कहा था कि लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। इसे नजरअंदाज करना चाहिए। यह बातें शनिवार को गोरखपुर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहीं।

योगी राज में महिलाएं सिर उठाकर चलने लगीं
जितेंद्र सिंह यहां शहर के एक होटल में स्थापित बीजेपी आईटी सेल कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज आप देखेंगे कि इन 5 वर्षों में महिलाएं यहां सिर उठाकर बेखौफ चल रही हैं। उन्हें किसी का भी खौफ नहीं है। महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए हर मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। गोरखपुर की दशकों की मांग खाद्य कारखाना, एम्स से लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट तक का शुरू होना योगी और मोदी जी के कुशल नेतृत्व की ही देन है। हमारी सरकार की मंशा है कि जिस चीज की जहां मांग हो, वो वहां पहुंचे। हर वर्ग का विकास हो और हर वर्ग में खुशहाली आए, यही हमारा लक्ष्य है।

सबसे बेहतर विकल्प है बीजेपी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी स्तर पर कुछ निर्णय लिए गए हैं, जो योजनाएं गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में लागू की गई थी, वो तो निरंतर चलती ही रहेंगी। इसके साथ ही कई अन्य तमाम योजनाओं को लाकर गोरखपुर को विश्व फलक बपर चमकाने की पूरी कोशिश की जाएगी। पहले की सरकार में जो गुंडा और माफिया सरकार की आलोचना होती थी, आज उसके ठीक विपरित कानून का राज दिख रहा है। कहा कि अगर हम गंभीरता से विचार करें तो हमें स्वंय दिख जाएगा कि आज हमारे पास अगर कोई सही विकल्प है ​तो वह है भारतीय जनता पार्टी। जिस गति से उत्तर प्रदेश में विकास की गाड़ी दौड़ रही है, उसके लिए जरूरत है कि हम सब मिलकर योगी जी को और मजबूत बनाएं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago