गोरखपुर में यजमानों के लिए किन्नर समाज ने की छठ पूजा देखें वीडियो

Estimated reading time: 1 minute

उत्तर प्रदेश/ गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले में छठ पूजा की धूम रही। मंगलवार की शाम छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर तरफ छठ की छटा बिखरी नजऱ आई। एक तरफ जहां व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं गोरखपुर में किन्नर समाज ने छठ पूजा में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। गोरखपुर के पीपीगंज में किन्नर समाज के छठ पूजा करने की खूब धूम रही. गाजा-बाजा संग पूजा करने निकले किन्नर समाज के लोग नाचते-गाते पूजा करने पहुंचे. किन्नर समाज के लोगों ने बताया कि वह कई साल से छठ व्रत रख रहे हैं. लोग अपनी संतानों के लिए छठ मईया की पूजा करते हैं. किन्नर समाज अपने यजमानों के लिए व्रत रखता है.
मौजूद रही सुरक्षा व्यवस्था
छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंगलवार की शाम सकुशल पूजा खत्म होने पर प्रशासनिक अफसर बुधवार की सुबह होने वाली पूजा की तैयारियों में जुट गए। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा में साफ-सफाई और घाटों का महत्व सबसे खास होता है। राप्ती तट, रामगढ़ ताल तट, रोहिन तट, हनुमानगढ़ी, तकिया, रामगढ ताल, सूरजकुंड सरोवर धाम, महेसरा घाट, और गोरखनाथ मंदिर घाट को सजा दिया गया है। गोरखनाथ मंदिर और सूर्य कुंड सरोवर में पक्के घाट बने होने के कारण यहां साफ-सफाई रहती है, लेकिन क’चे तटों पर सफाई कर्मियों को सफाई करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago