इस दरोगा ने बढ़ाया मान, नेकनीयती से बनाई पहचान

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। यूपी पुलिस की लोग भले आलोचना करें। लेकिन ऐसे भी पुलिस वाले हैं जो अपने कामकाज से विभाग का मान बढ़ा रहे हैं। गोरखपुर में तैनात दरोगा प्रमोद सिंह को सड़क पर कचरा बीनने वाले बच्चे जब अंकल कहकर पुकारते हैं तो लोगों का ध्यान उनकी ओर चला जाता है। बच्चे ही क्यों? बूढ़े, बुजुर्ग और लावारिस हाल वो तमाम लोग जिनको कोई नहीं पूछता। उनके लिए प्रमोद सिंह के प्रयास पर पुलिस कर्मचारियों और जनसहयोग से बना “हम हैं ना” रोटी और कपड़ा का इंतजाम करता है। कुछ दिनों पूर्व सड़क पर घूमने वाले बच्चों संग अपना 44 वां जन्म दिन मनाने वाले एसआई की लिखी किताब बिहार पुलिस की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स जरूर पढ़ते हैं।
रोजाना करते 25 से 30 लोगों की मदद
बिहार के भभुआ (कैमूर) जिले के रहने वाले एसआई प्रमोद सिंह के जीवन में सफलता की राह आसान नहीं थी। वाराणसी में पले और बढ़े प्रमोद का चयन 1994 में सिपाही के पद पर हुआ। 16 साल फोरेंसिक विभाग में काम करक चुके सिपाही ने वर्ष 2013 में विभागीय रैंकर परीक्षा पास कर ली। तब उनके कंधे पर दो सितारे सजे। गोरखनाथ थाना की धर्मशाला बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने सबसे पहले बिना चप्पल के घूम रहे बच्चों को चप्पल पहनाई। फिर गरीब, असहाय, बीमार और मानसिक रोगियों को कपड़ा देने, उनके भोजन का इंतजाम करने और हर हफ्ते मंगलवार को लंगर चलाने के लिए धर्मशाला पुल के नीचे जगह बनाई। जहां रोजाना कम से कम 25 से 30 लोगों की मदद की जाती है।
रात में कोई न सोए भूखा, सबको मिले भोजन
30 नवंबर को प्रमोद सिंह के बर्थडे पर अनोखा आयोजन हुआ. हम हैं ना के पास जुटे बच्चों के बीच केक काटा गया। शहर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों की मदद से बच्चों को जमकर नाश्ता कराया गया। सैकड़ों गरीब बच्चों के बीच अनोखे आयोजन की आयोजन की खूब चर्चा रही। उधर सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर नहाने के दौरान कपड़ा चोरी के पीडि़त असोम निवासी व्यक्ति की मदद करके प्रमोद ने मानवता की मिसाल कायम की। दरोगा ने पीडि़त को असोम तक जाने के लिए रेलवे टिकट, रास्ते में खाने के लिए भोजन और खर्च के लिए रुपए दिए। प्रमोद कहते हैं कि कोई व्यक्ति रात में भूखा न सोने पाए। हर किसी के लिए भोजन का इंतजाम होना चाहिए। खासकर, उनके लिए जो मानसिक रोगी, दिव्यांग और अन्य किसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

6 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

8 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago