Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जिले के बांसगांव इलाके में तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने सोमवार की रात अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में पहले पत्नी को अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति, सुसर और जेठ को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी पति का कहना है कि पत्नी उसे फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने देती थी। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई और उसने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया।
13 मई को हुई थी शादी, 3 माह में खत्म हुआ सबकुछ
संतकबीरनगर जिले के ग्राम दसरौली काली जगदीशपुर के रहने वाले सर्वेश मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बहन सरिता मौर्या (22) की शादी बीते 13 मई 2021 को बांसगांव इलाके के कुचैटा के रहने वाले रामप्रीत के बेटे हरिशंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन वे नकदी, गाड़ी व अन्य चीजों की मांग करते थे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। बहन फोन पर इसकी जानकारी परिवार वालों को देती रही।
दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित
आरोप है कि सोमवार की रात ससुराल वाले दहेज न देने पर सरिता की बेरमही से दिए और मायके वालों को फोन कर बताया कि तुम लोगों ने गाड़ी और पैसा नहीं दिया तो आकर अपनी बहन की लाश ले जाओ। मायके वाले जब तक अस्तपाल पहुंचे सरिता की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। भाई सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पति सहित ससुर और जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…