Categories: Crime

महिला ने चुराया चार लाख का मोबाइल फोन, जानिए कैसे खुला राज

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया जो घरों में घुसकर मोबाइल फोन चुरा लेती थी। भीख मांगने के बहाने पहुंची महिला मोबाइल लेकर भाग जाती थी। बाद में जब लोग अपने मोबाइल की तलाश करते थे। तब उनको चोरी किए जाने की जानकारी मिलती। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर पुलिस ने महिला को ​पकड़ा तो उसके पास से झोले में रखे चार लाख रुपए के 26 महंगे मोबाइल ​बरामद हुए। चौरीचौरा के सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि महिला से जुड़े हुए गैंग के सदस्यों की तलाश की जा रही है।

घर से चोरी हुए पांच मोबाइल, शुरू हुई तलाश
इसी इलाके के संध्या विहार कालोनी निवासी विजय प्रताप मौर्य के घर में रखे पांच महंगे मोबाइल फोन गायब हो गए। उन्होंने इसकी सूचना गुलरिहा पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की तो एक महिला के बारे में जानकारी मिली जो घूम—घूमकर भीख मांगती थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में उसे कई जगह देखा गया। गुलरिहा थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने महिला की तलाश शुरू कर दी।

भीख मांगते हुए चुरा लेती लोगों का मोबाइल
मंगलवार की शाम करीब चार बजे मोगलहा के पास महिला नजर आई। पुलिस ने जब उसके झोले की तलाशी की ली तो उसमें चोरी के 26 मोबाइल फोन मिले। झारखंड के जादूगोरा की रहने वाली महिला का नाम डोली सोबर है। वह इधर—उधर सड़क पर घूमकर भीख मांगते हुए लोगों के फोन चुरा लेती थी। कुछ लोगों के घरों में घुसकर चोरी करती थी। चोरी के मोबाइल फोन वह अपने साथियों को बेचने के लिए देती थी। पुलिस का कहना है कि वह झोले में मोबाइल रखकर नेपाल बेचने जा रही थी। 16 मोबाइल फोन के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटा ली है। 10 फोन के ईएमआई नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। सभी फोन को उनके मालिकों को लौटाने की बात पुलिस कह रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

18 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

18 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

19 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago