Categories: CrimeNewsUp

पांडेयहाता में अमृतसर के कारोबारी से 45 लाख के सोने की लूट, जानिए कैसे बदमाशों ने बनाया शिकार

Estimated reading time: 1 minute


गोरखपुर। राजघाट इलाके के पांडेयहाता के पास मंगलवार की रात पौने 9 बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर अमृतसर के स्वर्ण कारोबारी से 1.4 किलो सोने के आभूषण लूट लिए। सोने की कीमत करीब 45 लाख रुपए होगी। घटना की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार, आईजी राजेश मोदक, डीआईजी- एसएसपी जोगेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए। व्यापारी से पूछताछ के आधार पर पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

खलीलाबाद से कारोबार कर लौट रहे थे शैलेन्द्र
पंजाब, अमृतसर रहने वाले शैलेन्द्र सिंह स्वर्णकारोबारी हैं। वह सोने के आभूषण गोरखपुर सहित अन्य जिलों में बेचते हैं। वह 10 साल से नियमित गोरखपुर आते हैं। शनिवार को वह कारोबार के लिए आए। हालसीगंज के गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहरे। सोमवार को उन्होंने गोरखपुर के सर्राफा बाजार में गहनों की बिक्री की।

शैलेंद्र सिंह- कारोबारी


मंगलवार को घंटाघर में बंदी होने से संतकबीरनगर, खलीलाबाद चले गए। स्वर्ण कारोबारी के अनुसार रात में बचे हुए गहने लेकर बस से वह टीपी नगर पहुंचे। वहां से टेंपो में सवार होकर नार्मल रोड पर पांडेयहाता चौकी के पास उतर गए। फिर पैदल ही हालसीगंज स्थित गेस्ट हाउस जाने लगे।

एप डाउनलोड कीजिए हो जाएगी शादी


पीछे से आए दो बदमाशों ने बनाया निशाना
पांडेयहाता से करीब 100 मीटर पहले ही पीछे से आए स्कूटी दो बदमाशों में से एक ने पिस्टल दिखाकर उनके पास से गहनों से भरा झोला छीन लिया। गली में मुड़कर भाग निकले। शैलेन्द्र ने धर्मशाला जाकर इसकी सूचना दी। परिचित कारोबारियों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना


घटना के समय गली के मोड़ पर मौजूद 2-3 लड़कों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। लेकिन असलहा देखकर वो सहम गए। बदमाश गली में फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि रेकी करके बदमाशों ने वारदात की है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। संतकबीरनगर जिले की पुलिस भी जांच में लगी है।
Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

18 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

18 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

19 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago