Categories: PoliticsState News

टूरिज़्म के फलक पर चमकेंगे देवी माताओं के पूज्य स्थल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के तरकुलहा देवी मंदिर और महराजगंज के लेहड़ा देवी मंदिर में पर्यटन विकास की योजनाओं का शिलान्यास किया। दोनों जगहों पर जिला प्रशासन ने खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां की थीं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के क्षेत्रीय जनता भी काफी उत्सुक नजर आई। लगातार बारिश होने पर भी लोग जमे रहे।


मुख्यमंत्री नवरात्र के पहले दिन वाराणसी से हेलिकाप्टर में महराजगंज स्थित लेहड़ा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने लेहड़ा देवी मंदिर में 2.98 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस प्रोजेक्ट के लिए शासन ने 1.29 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।


उसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से तरकुलहा देवी मंदिर पहुंचे।  वहां भी मंदिर में दर्शन के बाद सीएम ने  2.14 करोड़ रुपये की लागत से पयर्टन विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भारी बारिश के बीच उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। तरकुलहा माता मंदिर के इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 88 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को जारी कर दिए हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago