Categories: National

अमर बलिदानियों की याद दिलाकर संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सचेत करता है गणतंत्र दिवस: गणेश शंकर पांडेय

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय और स्कूल ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी लोगों नेभारत मां को नमन करते हुए वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराने के साथ ही संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सचेत भी करता है। यह राष्ट्रीय पर्व आत्मचिंतन करने और महान देशभक्तों के सपनों, उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है।

कॉलेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि सामाजिक समरसता और सौहार्द्र के प्रतीक गणतंत्र दिवस का यह शुभ अवसर हमें संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है। आइए, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेकर भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहभागी बनें। हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता सहित अन्य समस्याओं को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।


महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पूनम शुक्ला ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने एक ही संविधान में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे सभी पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी मिश्रा ने किया। इस मौके पर नर्सिंग कालेज प्रिंसिपल लोरिटा याकूब, वॉइस प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डा. अर्चना तिवारी , डा.आभा गुप्ता, डॉ गौरी पाण्डेय, प्रत्या उपाध्याय, डा.सुषमा मिश्रा, डा.सीमा मणी त्रिपाठी, डा.दिव्या शुक्ला, डा.सीमा श्रीवास्तव, डॉ. करुणा, डॉ. अजिता, डा.आशा पाण्डेय, डा. सान्त्वना श्रीवास्तव, डा. दीपान्जली श्रीवास्तव , आर. वाशिंगटन, अराधना यादव, सत्या, विभा, नीतू, एमएल यादव, नित्यानंद तिवारी, अशोक सिंह , अर्जुन यादव, नित्यानंद तिवारी, अर्जुन यादव, दमयंती मिश्रा, संगीता मिश्रा, सावित्री त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, देवेंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

10 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago