Categories: Entertainment

आज जरा संभलकर! कहीं उतर ना जाए इश्क़ का भूत

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर शुक्रवार को पुलिस की सतर्कता बढ़ी रहेगी। इश्क़ में डूबे प्रेमी युगल को
पुलिस रोकेगी नहीं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह की अश्लील हरकत पाए जाने पर हवालात में डाल देगी। टीनएज पर पुलिस की खास नजर नजर रहेगी। पार्क में घूमने गए लोगों के साथ शोहदे कोई अभद्रता ना करें। इसकी भी निगरानी पुलिस करेगी। शहर में 13 जगहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम गस्त करेगी। रामगढ़ झील के
नौका विहार, कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर, लालडिग्गी, यूनिवर्सिटी के पंत पार्क, सिनेमा रोड, गोलघर, विनोद वन, रेल म्यूजियम सहित 13 जगहों पर पुलिस की मौजूदगी का इंतजाम किया गया है। गुरुवार को भी एंटी रोमियो दस्ता गस्त पर रहा।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे

कई सौ साल पहले रोम में राजा क्‍लॉडियस का साम्राज्य था। वह अपने पराक्रम, वीरता और श्रेष्ठता के लिए दुनिया भर में मशहूर था। एक दिन क्‍लॉडियस ने अपने साम्राज्य को विश्व शक्ति बनाने के लिए अजीबो- ग़रीब आदेश जारी कर दिया। कहा कि पुरुष को शादी नहीं करना है। इस बारे में क्‍लॉडियस का कहना था कि शादी करने से पुरुष की बौद्धिक और शारीरिक शक्ति का नाश हो जाता है। ऐसे में रोम की वीरता और श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए पुरुषों को अविवाहित रहना ज़रूरी है। पूरे रोम में हाहाकार मच गया। महिलाओं ने विरोध किया। संत वैलेंटाइन ने क्‍लॉडियस के फ़रमान का विरोध किया। उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर रोम के लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया। सैनिकों और अधिकारियों समेत आम लोगों की शादी करवाई। इससे नाराज क्लॉडियस ने 14 फरवरी सन् 269 को संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार कराकर सूली पर चढ़ा दिया। उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की प्रथा की शुरुआत मानी जाती है।

लोगों की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी लेकिन कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक काम करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।”
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी, गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

19 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

19 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago