Categories: Latest News

धनतेरस के लिए सजा बाजार, दीपावली की रात तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से सज चुका है। लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। त्योहारों में​ निकली पब्लिक की सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस की मुस्तैदी रहेगी। बाजार आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसलिए प्रमुख जगहों पर चार पहिया, टेंपो, रिक्शा सहित अन्य वाहनों के ले जाने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार की सुबह 10 बजे ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू हो जाएगी। दीपावली की रात तक यह डायवर्जन जारी रहेगा।

इन— इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
– गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे।
– मदीना मस्जिद तिराहा से शाहमारूफ मार्ग पर सभी तीन पहिया, चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– बर्फखाना तिराहा से बसंतपुर, घटाघर, लालडिग्गी तक के रास्ते पर तीन पहिया, कार प्रतिबंधित रहेगा।
– सुमेरसागर तिराहा से विजय चौराहा और जटाशंकर से अलीनगर चौराहे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
– अलहदादपुर तिराहा से रायगंज होते हुए घटाघर वाले रास्ते पर कार और तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
– नार्मल टैक्सी स्टैंड से पाडेयहाता हुए घटाघर जाने वाले मार्ग पर भी कार और थ्री व्हीलर प्रतिबंधित रहेंगे।
– कचहरी, शास्त्री चौक से घोषकंपनी चौराहा, रेती, नखास मार्ग पर सिर्फ पैदल और दोपहिया वाहन जाएंगे।
– गणेश चौराहा से विजय चौक, विजय चौक से एडी चौराहा, अलीनगर तक कार, रिक्शा नहीं जाएंगे।
– दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के तीन, चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी।
– कौड़ियहवा मोड़ तिराहा से गोरखनाथ मंदिर, झूलेलाल मंदिर की तरफ लोग दो पहिया से या पैदल जा सकेंगे।
– रोडवेज और प्राइवेट वाहन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, होते हुए बरगदवा चौकी जाएंगे।
– फरेंदा, पीपीगंज से आने वाले वाहनों को बरगदवा तिराहे से खजाची, चार फाटक के रास्ते निकाला जाएगा।

यहां खड़े कीजिए अपने वाहन
– सिटी माल के पास
– सिनेमा रोड पर युनाइटेड टाकीज के सामने
– बिस्मिल पार्क
– कचहरी टाउनहाल का मैदान

सुरक्षा के यह हैं इंतजाम
— सादे कपड़ों में पुलिस की ड्यूटी लगी है। भीड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की तैयारी की गई है।
— सभी चौकी प्रभारी, सिपाही त्योहार खत्म होने तक अपने— अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे।
— घंटाघर, रेती चौक, माया बाजार, गीता प्रेस रोड, आर्यनगर, माया बाजार, असुरन के रास्ते पर पुलिस पिकेट रहेगी।
— सभी जगहों पर हॉक दस्ता के सिपाही गश्त करेंगे। पुलिस की अलग— अलग टीम चिन्हित स्थानों पर रहेगी।
— ज्वेलरी मार्केट, बतरन बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अचानक चेकिंग भी की जाएगी। किसी संदिग्ध के पाए जाने पर पूछताछ होगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

19 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

19 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago