Categories: Latest News

शहर में आज सुबह से बदल गया है ट्रैफिक रूट, 24 घंटे इन रास्तों से होगी आवाजाही

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए आज सुबह 8 बजे से 27 अक्तूबर की रात मूर्ति विसर्जन होने तक महानगर की यातायात व्यवस्था बदल गई है। इस दौरान कई रास्तों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए घर से निकलते समय रूट के बारे में जरूर जानकारी कर लें। इससे असुविधा नहीं होगी।

इन रास्तों पर आवागमन हुआ प्रतिबंधित

. नौसड़ से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरह वाहन की आवाजाही पर रोक

. दुर्गाबाड़ी अलीनगर, बक्शीपुर, टीपी नगर, राप्ती नदी पुल के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा, साइकिल सब प्रतिबंधित रहेगा

. घोष कंपनी से नखास और घोष कंपनी से रेती चौक पर कोई वाहन नहीं जाएंगे

. अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर वाहन नहीं जाएंगे

. नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता,घंटाघर रोड पर वाहन नहीं चलेंगे

. हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे

. अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे
. विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे

. खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की ओर वाहन नहीं जाएंगे

. घसीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर रोड पर वाहन नहीं चलेंगे

. लालडिग्गी से गीता प्रेस रोड, रेती चौक तक वाहन नहीं चलेंगे

. फलमंडी चौराहा से राजघाट की ओर वाहन नहीं जाएंगे

. जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर वाहन नहीं चलेंगे

. मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे

इन रास्तों से ओर गुजरेंगे वाहन

. बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन बाघागाड़ा फोरलेन से डायवर्ट होंगे और रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे

. लखनऊ की ओर जाने वाले रोडवेज, प्राइवेट बस या अन्य वाहनों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन देवरिया बाईपास, रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।

. सभी सरकारी बस, प्राइवेट बस छात्रसंघ चौराहा से मोहद्दीपुर चौररहा होते हुए चार फाटक से कौवाबाग से पादरीबाजार, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए बरगदवां जाकर सोनौली की तरफ जाएंगे

. फरेंदा पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं आएंगे। ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुुगिया होते हुए खजांची चौराहा, फातिमा, पादरी बाजार चौराहा, मोहदीपुर होते हुए कुशीनगर को जा सकेंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago