Categories: Latest NewsUtility

होलिका दहन और होली के लिए बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कैसे करना है आवागमन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुरुवार की रात होलिका दहन और शनिवार को होली की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।निर्धारित मार्गों पर ही अपने वाहन से आवागमन कर सकेंगे। शनिवार की सुबह छह बजे से जुलूस/शोभा यात्रा की समाप्ति होने तक यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यह जानकारी एसपी ट्रै फिक डॉ. एमपी सिंह ने दी है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग रूट डायवर्जन का पालन करें जिससे किसी को असुविधा ना हो।

इन मार्गों से ही करेंगे आवाजाही
-नौसड़ मार्ग से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन महराजगंज व सोनौली जाने के लिए टीपी नगर, देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, जेल बाईपास, पादरी बाजार चौकी, खजांची चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-सोनौली की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन बरगदवा, भगवानपुर, स्पोर्ट कालेज, खजांची चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, देवरिया बाईपास तिराहा होते हुये अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-महराजगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन स्पोर्ट कालेज, खजांची चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, देवरिया बाईपास तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जाएंगे।
-देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन खोराबार बाईपास, तारामंडल, देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुये अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे।
-कुशीनगर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कोनी तिराहा, रामनगर करजहां, खोराबार बाई पास, तारामंडल, देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

इन रास्तों पर नहीं चलेंगे कोई वाहन, बाइक और रिक्शे
-घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया व रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-अलहदाादपुर तिराहा से घंटाघर तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया व रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-नार्मल टैक्सी स्टैंड से पाण्डेयहाता, घंटाघर तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया व रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया व रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-हुमायूंपुर रेलवे क्रङ्क्षसग से गंगेज चैराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
– विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
– जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौक से अलीनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, घंटाघर, बंधू सिंह पार्क, हांसूपुर, बसंतपुर, बर्फखाना तिराहा आदि मार्गों पर गुरुवार सुबह 10:00 बजे से देर रात तक व शनिवार सुबह छह बजे से कोई भी ट्रैक्टर-ट्राली प्रवेश नहीं करेंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago