Categories: Latest News

कोरोना इफेक्ट: अपने घर में करें पूजा-पाठ, गोरखपुर के मंदिरों में आवाजाही पर रोक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। इस बार चैत्र नवरात्रि पर अपने घर में ही लोगों को पूजा-पाठ करना होगा। 9 दिनों तक देवी दुर्गा की आराधना के लिए घरों में तैयारी शुरू हो गई है। गोरखनाथ मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गोरखपुर के प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर, तरकुलहा देवी और महराजगंज, फरेंदा के पास आद्रवन स्थित लेहड़ा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित रहेगी। कोरोना का खतरा टालने के लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाएं हैं।

31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बन्द रहेगा गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय के सर्वोच्च सिद्धपीठ ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर को 21 मार्च से 31 मार्च तक सामान्य श्रद्धालुओं के लिए बन्द कर दिया गया है। उक्त निर्णय गोरखनाथ मंदिर प्रबन्ध समिति ने ” कोरोना वायरस ” के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर लिया है। इस दौरान मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना, ब्रह्म- मुहूर्त की आरती, पूर्वाह्न की भोग आरती और अपराह्न काल में संध्या आरती के धार्मिक कार्यक्रम ही मंदिर में आयोजित होंगे।

मंदिर के भीम सरोवर में स्नान भी प्रतिबन्धित रहेगा। मंदिर परिसर के सभी मंदिरों में धार्मिक राग भोग – आरती के धार्मिक कार्यक्रम ही होंगे। सामान्य श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बन्द रहेगा। मंदिर प्रबंधन ने जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए व्यापक जनहित में वे भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। नाथ सम्प्रदाय संबद्ध प्रमुख शक्तिपीठ देवीपाटन मॉ पाटेश्वरी मंदिर, बलरामपुर को भी 21 मार्च से 31 मार्च तक सामान्य श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान सूरजकुंड में स्नान पर रोक लगा दी गई है।

गीता प्रेस में लगी रोक, 2 अप्रैल तक पार्क हुए बन्द
शहर के सुप्रसिद्ध गीता प्रेस में बाहरी लोगों का प्रवेश बन्द कर दिया गया है। जीडीए ने अपने सभी पार्क में 2 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है। सचिव रामसिंह गौतम ने बताया कि शुक्रवार की शाम से पार्कों को बंद किया गया है।

आपात स्थिति से निपटने को तैयार हो रही पुलिस
जनता की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस तैयार रहेगी। कोरोना वायरस से बचाव के तरीके अपनाते हुए पुलिस हर सूचना को अटेंड करेगी। कोरोना के किसी मरीज के मिलने पर उसे किस तरह से हॉस्पिटल पहुंचाना है। इसका प्रशिक्षण पुलिस को दिया जा रहा है।

पुलिस की नजर उन सभी गतिविधियों पर है जिनसे जनता को नुकसान पहुंच सकता है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने पार्क में कोरोना वायरस से बचाव, किसी कोरोना पेशेंट के पाए जाने पर क्या कदम उठाए जाएंगे सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की सभी गाड़ियों में खासकर डायल 112 को ग्लव्स, सैनिटाइजर सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है।

पुलिस दफ्तरों में फरियादियों से मुलाकात पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। गैरजरूरी फरियादियों के अलावा अन्य मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।ऑफिस में भीड़ कम हो इसके लिए कुर्सियों की संख्या भी घटा दी गई है। ताकि लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस बना रहे। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर भी तैयारी की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago