Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉक डाउन में असहाय, निशक्त, मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालकों और मंदिरों-मजारों के आसपास निर्वासित जीवन बिताने वाले लोगों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा बंद होने के कारण ऐसे लोगों को कहीं से खाना भी नहीं मिल पा रहा। इन परिस्थितियों में ऐसे लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है। लॉक डाउन होने के कारण आम पब्लिक भी इनकी मदद नहीं कर पा रही है।
धर्मशाला बाजार में ऐसे लोगों के लिए मेयर सीताराम जायसवाल ने गुरुवार से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना शुरू करा दिया है। धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने इसके लिए महापौर सीताराम जायसवाल से बात की। महापौर ने चौकी इंचार्ज के पहल पर स्वयं के खर्चे से स्थानीय पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल से व्यवस्था करने को कहा। पार्षद ने खाना बनवा कर धर्मशाला क्षेत्र में रह रहे सभी मजदूर, ठेला चालक, रिक्शा चालकों को भोजन उपलब्ध कराया। इस मौके पर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सुनील गुप्ता, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण सिंह, चौकी प्रभारी धर्मशाला बाजार धीरेंद्र राय, उप निरीक्षक दिनेश तिवारी मौजूद रहे। इसमें दिनेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, सतीश गुप्ता, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, विक्की सिंह,अरविंद गुप्ता,विजय प्रकाश,विशाल कुमार,खुर्शीद आलम,राजन चौरसिया, वीरू चौरसिया, सम्मी खान, डैनी का विशेष सहयोग रहा।
जहां जरूरत होगी वहां कराएंगे भोजन की व्यवस्था : महापौर
महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि धर्मशाला क्षेत्र में लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की शुरू गई है। जब तक लोगों के सामने भोजन का संकट है तब खाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर अन्य किसी जगह लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। तो उनके लिए भी इंतजाम किया जाएगा। महापौर ने लोगों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर ऐसे लोगों की मदद करें। जिससे सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को भी भोजन मिल सके।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…