Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। नजदीकी रिश्तेदारी की एक युवती से प्यार करने वाले युवक ने दूसरे जगह शादी तय होने पर खुद को गोली मार ली। इसके पहले उसने लड़की पर गोली दागी। लेकिन वह बच गई। घटना गुलरिहा के टिकरिया में हुई। बेलीपार के महावीर छपरा गांव का निवासी संजीव जायसवाल शुक्रवार की सुबह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। वहां पर पहले से ही उसके करीबी रिश्तेदारी की युवती आई थी। वह लड़की को दूसरी जगह शादी से मना करने लगा। लड़की के इनकार करने पर संजीव ने पिस्टल निकालकर उस पर गोली दाग दी। लेकिन लड़की बच गई तो संजीव ने दूसरी गोली खुद को मार ली। कनपटी में गोली से संजीव की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर गुलरिहा थाने की पुलिस और चौरीचौरा की सीओ भी आ गईं। परिजनों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। युवक के परिजन भी टिकरिया पहुँच गए।
पुलिस की जांच में सामने आया कि सूरत में काम करने वाला संजीव, अपने करीबी रिश्ते की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसके पिता राजेश दिल्ली में काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही संजीव को पता चला कि लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। इसकी सूचना पर पांच दिन पहले संजीव सूरत से गोरखपुर आ गया। शुक्रवार की सुबह उसे पता चला कि लड़की अपनी रिश्तेदारी टिकरिया गांव गई है। तब वह सीधे वहीं पहुँचा। उसने लड़की को बुलाया शादी तय शादी से मना करने को कहने लगा। लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की तो पिस्टल निकालकर उसने गोली चला दी। किसी तरह लड़की झुककर बच गई तो उसने खुद सिर में गोली मार ली। घटना से हड़कंप मच गया। पिस्टल किसकी है? इस बात की जांच पुलिस कर रही है।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…