Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। अगर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं तो थोड़ा संभल जाइए। नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। होली तक पुलिस का भारी चेकिंग अभियान चलेगा। इस दौरान सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चला रहे लोगों की जांच की जाएगी। ब्रेथ एनलाइजर से होने वाले परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि होने पर चालान कटेगा। गोरखपुर के एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है। मंगलवार की शाम विभिन्न जगहों पर चले अभियान में जमकर धर पकड़ हुई। सड़क पर उतरे एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने लोगों की चेकिंग की।
यहां बता दें कि शराब, बीयर और मॉडल शॉप के आसपास दुकानों में लोग खुलेआम शराब पीते हैं। उनकी वजह से आसपास के लोग परेशान होते हैं। दूसरी बात यह है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की वजह से एक्सीडेंट होते हैं। तीसरी बात है कि नसेड़ी कभी भी, किसी से भिड़ जाते हैं।इसलिए ये अभियान जारी रहेगा। खासकर होली तक पुलिस फॉर्म में नजर आएगी।
इस बात का रखिए ख्याल, नहीं तो जाइए हवालात
“शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की रोज चेकिंग होगी, जो पकड़ा जाएगा उसका चालान होगा।”
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…