Categories: Health

ओह! अब गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में ‘नो मास्क’

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पूर्वांचल की थोक दवा मंडी में कोरोना का ख़ौफ़ दिख रहा है। दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने ‘नो मास्क’ और ‘नो सेनेटाइजर’ का बोर्ड लगा दिया है। दवा की मंडी में मास्क की ब्लैक मार्केटिंग हो रही थी। कुछ दिन पूर्व इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही की। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने छापेमारी कर कई दुकानों पर मास्क की ब्लैक मार्केटिंग का मामला पकड़ा था। इस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि यदि किसी दुकान पर मास्क और सेनेटाइजर अधिक दाम पर बिकता मिला तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसको लेकर शासन की तरफ से भी अलर्ट जारी किए गए हैं। सीएमओ की टीम विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना रही है। एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। नेपाल बॉर्डर पर विदेशी पर्यटकों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इंडिया से नेपाल जा रहे लोगों की स्कैनिंग की जा रही है। शुक्रवार को शहर के सिनेमाघरों में कम दर्शक पहुंचे। स्कूल – कॉलेज पूरी तरह से बंद होने की वजह से मार्केट में सन्नाटा पसारने लगा है। पब्लिक प्लेस पर होने वाले कार्यक्रम में भीड़ कम हो गई है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

6 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago