बीआरडी के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट महिला की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला मरीज की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। उनको सांस लेने में शिकायत थी। लेकिन उसकी कोरोना संक्रमण की कोई जांच नहीं हुई। डॉक्टर का कहना है कि मरीज को अटैक आया था। महराजगंज के नौतनवा कस्बा अमिनुलहक की पत्नी जुबैदा खातून को सांस लेने में समस्या थी। उनके घरवाले सोमवार की रात में बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचे। सांस लेने में तकलीफ की जांच इमरजेंसी में डॉक्टरों ने की। जांच में कोरोना जैसे लक्षण भी मिले। मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने महिला को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उपचार शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया उसमें मौत की वजह दिल और फेफड़े का अटैक बताया। लेकिन महिला का कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया जिससे तरह- तरह की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है तीन घंटे तक स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद मरीज को कोरोना आइसोलेशन में भर्ती किया गया। महराजगंज जिला प्रशासन ने एहतियात के लिए महिला के परिजनों को जिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया। सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। महराजगंज के नोडल अधिकारी/ डिप्टी सीएमओ  डॉ. आई ए अंसारी ने बताया कि बुधवार को मृतका के चार परिजनों( एक महिला समेत चार) का सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर महराजगंज के छह एंबुलेंस चालकों का भी सैंपल जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago