Categories: CoronaLatest News

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एडमिट युवक को था कोरोना, जांच में पुष्टि से हड़कंप

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बस्ती के जिस युवक की मौत हो गई थी। वह कोरोना पॉजिटिव था। बुधवार की सुबह केजीएमयू लखनऊ के लैब से भी उसकी रिपोर्ट आ गई। युवक का उपचार करने वाले सभी डाक्‍टरों, पैरामेडिकल स्‍टॉफ और तीमारदारों को क्‍वारंटीन, आइसोलेट कर दिया गया है। जो लोग भी मरीज के सम्‍पर्क में आए थे। उनकी भी तलाश हो रही है। केजीएमयू लखनऊ के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक गोरखपुर से जो सैम्पल आया था, वह पॉजिटिव मिला है। गोरखपुर में हुई जांच भी सही थी। केजीएमयू से क्रास चेक होने पर इसमें सही पाया गया।

बता दें कि 30 मार्च की सुबह बीआरडी मेडिकल कालेज के आईसीयू में में एक युवक की मौत हो गई थी। उसे 29 की रात उसके घरवालों ने सांस लेने में परेशानी होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के बाद मेडिसिन विभाग में उसे ले जाया गया। तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने पर तो चिकित्सकों ने उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया जहां 30 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने शक के आधार पर उसके गले के लार के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। युवक का शव परिवारीजन अपने साथ लेते गए। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की जांच 31 मार्च को कोरोना के संकेत मिले थे। बुधवार को केजीएमयू से सूचना आई कि उसे कोरोना था।


युवक की मौत के बाद बस्ती के गांधीनगर मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। युवक के परिजनों को रैपिड रिस्पांस टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई है। मृतक के जनाजे में शामिल लोगों की जानकारी ली जा रही है। यह सामने आया है कि युवक कुछ दिन पहले दुबई से लौटा था। मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने युवक की फ़ोटो वायरल करके बताया कि उसे किडनी रोग था जिससे मौत हुई। लेकिन केजीएमयू की रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आ गई। इस मामले की जानकारी होने पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मेडिकल कॉलेज निरीक्षण करने पहुंच गए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago